भोजपुरी फिल्म विजेता का दमदार टीजर लॉन्च, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की तरह रेस लगाते दिखे अरविंद अकेला कल्लू

भोजपुरी फिल्मों के स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म विजेता का टीजर (Vijeta Teaser Launch) लॉन्च हो गया है। 2 मिनट का यह टीजर बहुत ही दमदार है। यह एक स्पोर्ट ड्रामा है। ये फिल्म एक लड़के की एथलीट बनने की कहानी है।

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी फिल्म विजेता का दमदार टीजर लॉन्च, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की तरह रेस लगाते दिखे अरविंद अकेला कल्लू
भोजपुरी फिल्म विजेता के टीजर में अरविंद अकेला कल्लू और अवधेश मिश्रा। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी फिल्मों के स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म विजेता (Vijeta Teaser Launch) का टीजर लॉन्च हो गया है। 2 मिनट का यह टीजर बहुत ही दमदार है। फिल्म के टाइटल से ही लगता है कि ये किसी बड़ी हार-जीत पर आधारित फिल्म होगी। दरअसल, यह एक स्पोर्ट ड्रामा है। ये फिल्म एक लड़के की एथलीट बनने की कहानी है। लगभग 2 मिनट के इस टीजर में बिहार में खेल की बदहाली को दिखाया गया है। इसमें एक समिति बिहार में खेल की हो रही दुर्दशा पर चर्चा करते हैं।

विजेता के ट्रेलर में इसके बाद अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra Film)  की एंट्री होती है। इसमें वह एक लाचार बाप की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने बेटे को एक बहुत बड़ा एथलीट बनाना चाहते हैं। उनकी बेटे की भूमिका अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Film)  निभा रहे हैं। इस टीजर में बेटे के प्रति बाप का प्यार, मेहनत और लगन को दिखाया गया है, जबकि बेटा अपने बाप से बहुत नफरत कर रहा है। इसमें सुशील सिंह एक बड़े शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जोकि शायद स्पोर्ट सिलेक्शन समिति के अध्यक्ष हो सकते हैं। अवधेश मिश्रा उनके आगे झुक रहे हैं।

भोजपुरी में पहली बार बनी स्पोर्ट ड्रामा

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही दमदार है। यह भोजपुरी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जो किसी लव स्टोरी पर नहीं बल्कि खेल पर आधारित है। फिल्म में एक आम आदमी की ऊंची उड़ान को दिखाया गया है। विजेता (Vijeta Bhojpuri Film)  को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म में यामिनी सिंह और कनक  पांडे भी लीड रोल में है। इस फिल्म के गाने प्रियंका सिंह, हनी बी, अरविंद अकेल कल्लू, जतिंद्र सिंह जीतू और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song) ने गाया है। बहुत जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

यहां देखिए, भोजपुरी फिल्म विजेता का टीजर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply