Dulha Mili Champaran Me Song: मनी यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की शानदार आवाज में सुनिए भोजपुरी का ये नया गाना

लो भाई एक और नया भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) यूट्यूब पर जम रहा है जिसे दर्शक बड़े ही मजे से देख रहे हैं। गाने के बोल हैं दूल्हा मिली चम्पारन में (Dulha Mili Champaran Me)। ये सॉन्ग ए फॉर एप्पल एल्बम से है।

  |     |     |     |   Published 
Dulha Mili Champaran Me Song: मनी यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की शानदार आवाज में सुनिए भोजपुरी का ये नया गाना
दूल्हा मिली चम्पारण सॉन्ग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

लो भाई एक और नया भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) यूट्यूब पर जम रहा है जिसे दर्शक बड़े ही मजे से देख रहे हैं। गाने के बोल हैं दूल्हा मिली चम्पारण में (Dulha Mili Champaran Me)। ये सॉन्ग ए फॉर एप्पल एल्बम से है। इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी है मनी यादव (Mani Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। जबकि लिखा है आर आर पंकज ने और कम्पोज किया है गोलू गगन ने। वीडियो का डायरेक्शन किया है मनोज वरुण ने। हालही में रिलीज किया गया ये सॉन्ग बड़े ही कम समय में लोगों की पसंद बन रहा है। व्यूज के मामले में ये गाना 53,676 तक जा पहुंचा है।

वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि मनी यादव एक मॉडल के साथ दूल्हा मिली चम्पारण में गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो में बहुत ज्यादा खर्चा नहीं किया गया है। सामान्य सा स्टेज बना हुआ है जहाँ पर दोनों ही कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं। एक छोटे से बजट में शानदार परफॉर्मेंस इसे ही कहते हैं। मनी यादव कई सॉन्ग अब तक लॉन्च कर चुके हैं। जिन्हे खूब पसंद किया जा रहा है।

ठीक इसी तरह खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ की एंट्री भी भोजपुरी में हुई थी। देखते देखते इनके गाने बड़े लेवल पर पसंद किए जाने लगे। इन कलाकारों की फैन फॉलोविंग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि डिमांड पर एक्टिंग भी करनी इन्होने शुरू कर दी। आज देखिए ये तीनो ही भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं।

मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने ऐसे नए कलाकारों का स्वागत किया था। पवन सिंह ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा बनाने के लिए नए टैलेंट की बेहद जरुरत है। अगर किसी को परेशानी आती है तो उनकी मदद की जाएगी।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें आखिर क्यों नहीं किया खेसारी लाल यादव ने निरहू का चुनाव प्रचार

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply