Dinesh Lal Yadav की माँ ने शादीशुदा जीवन का किया खुलासा, बताया बहु का नाम !

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपने गानों से सभी का दिल जितने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ ‘निरहुआ‘ (Dinesh Lal ‘Nirhua’)राजनीति में अपनी किस्मत चमकाने में चूक गए। जब साल 2019 में आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़े। वैसे तो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal […]

  |     |     |     |   Updated 
Dinesh Lal Yadav की माँ ने शादीशुदा जीवन का किया खुलासा, बताया बहु का नाम !

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपने गानों से सभी का दिल जितने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ ‘निरहुआ‘ (Dinesh Lal ‘Nirhua’)राजनीति में अपनी किस्मत चमकाने में चूक गए। जब साल 2019 में आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़े। वैसे तो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal ‘Nirhua’) अपने फिल्मों के लिए हिट है लेकिन राजनीती में अभी भी वो अपनी किस्मत आजमाने में लगे हैं। वही अब दिनेश लाल (Dinesh Lal) दुबारा आजमगढ़ जिले पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी से आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव लड़ने फैसला लिया हैं और उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। साथ ही विश्वास जताया कि महागठबंधन के अभाव में लोग विकास के मुद्दों पर मतदान करेंगे और उनकी जीत में सहायक होने।

दिनेश लाल का जीवन संघर्ष भरा रहा :

ये तो बात हुई दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal ‘Nirhua’) के राजनीती करियर की जो आज नहीं तो कल जरूर चमकेगा। लेकिन दिनेश ने भोजपुरी इंडस्ट्री में यूँ ही अपना नाम नहीं कमा लिया, इसके उन्होंने दिन रात एक कर के अपना नाम बनाया, अपनी पहचान बनाई। जो की आज उनकी पहचान किसी की मोहताज नहीं हैं। दिनेश लाल (Dinesh Lal ‘Nirhua’) के जीवन के संघर्ष की बात करे तो, 02 फरवरी 1979 को दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक प्रसिद्ध बिरहा परिवार में हुआ था। हालाँकि, उन्होंने ज्यादातर अपना बचपन और किशोरावस्था के दिन कोलकाता के अगरपारा रेलवे स्टेशन में बिताया था। ऐसा इसलिए था कि, क्योकि उनके पिता कुमार यादव रेलवे स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके पिता फैक्ट्री में खूब पसीना बहा कर अपने बेटे को खूब पढ़ाया।

इस फिल्म ने बदली किस्मत :

दिनेश (Dinesh Lal) ने कोलकाता में अपनी पढ़ाई पूरी की। और आज वे इस सितारे की तरह चमक रहे हैं। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal ‘Nirhua’) जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, एक एक्टर के साथ साथ वे सिंगर भी हैं। साल 2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म “चलत मुसाफिर मोह लियो रे” से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। लेकिन नाम और शोहरत साल 2008 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म “निरहुआ रिक्शावाला” से मिली जिसमें वो मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिर क्या हिट होने का सिलसिला जारी रहा और देखते ही देखते दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) सुपरहिट हीरोज की लिस्ट में शामिल हो गए।

 

दिनेश लाल की हो चुकी हैं शादी :

दिनेश लाल (Dinesh Lal ‘Nirhua’) के पर्सनल लाइफ कि बात करे तो वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनकी माँ चंद्रज्योति देवी ने उनके बेटे के शादी को लेकर खुलासा किया था कि, दिनेश लाल (Dinesh Lal ‘Nirhua’) शादीशुदा हैं। उनकी माँ ने कहा की निरहुआ की शादी 2000 में मंशा नाम की लड़की से हुई थी। बेटे दिनेश (Dinesh Lal ‘Nirhua’) और मंशा देवी के दो बच्चे हैं। अपने पोते का नाम बताते हुए उन्होंने कहा कि, वो एक खुशकिस्मत दादी हैं। एक पोते का नाम आदित्य और दूसरे का अमित।

हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, दिनेश लाल (Dinesh Lal ‘Nirhua’) के साथ आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर जुड़ता हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात भी कही जाती है। दोनों के अफेयर और लिव-इन में होने की खबरें उड़ती रहती हैं। मगर दोनों ने अभी तक खुल कर सीधे इस बात की पुष्टि नहीं की हैं।

तो Sonakshi Sinha इस एक्टर को कर रही है डेट?

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Shikha Trivedi

हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply