लॉकडाउन में दिनेश लाल यादव ने की इस फिल्म की घोषणा, अब बनाएंगे ‘निरहुआ चलल अमेरिका’

लॉकडाउन के चलते निरहुआ (Nirahua) खाली समय में तेजी से स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और साथ ही साथ अपने नए प्रोजेक्ट को फाइनल भी कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Published 
लॉकडाउन में दिनेश लाल यादव ने की इस फिल्म की घोषणा, अब बनाएंगे ‘निरहुआ चलल अमेरिका’
दिनेश लाल यादव की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) लॉकडाउन में लगातार एक के बाद एक नए प्रॉजेक्ट की तैयारी में लगे हुए हैं। लॉकडाउन के चलते निरहुआ (Nirahua) खाली समय में तेजी से स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और साथ ही साथ अपने नए प्रोजेक्ट को फाइनल भी कर रहे हैं। अब दिनेश लाल यादव ने खुलासा किया है कि वह अब लॉकडाउन के बाद एक और बड़े प्रॉजेक्ट पर काम करेंगे और यह है फिल्म ‘निरहुआ चलल अमेरिका’ हैं।

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म बनाई थी वहीं अब वह ‘निरहुआ चलल अमेरिका’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। निरहुआ ने एनबीटी ऑनलाइन के साथ बातचीत में अपने नए प्रॉजेक्ट के बारे में बात की। निरहुआ ने बताया कि “निरहुआ नाम के साथ हमने जितनी फिल्में बनाईं, सभी को उनके फैंस ने खूब प्यार दिया। फिर इस मामले में निरहुआ हिंदुस्तानी का सीरीज रहा हो या फिर निरहुआ चलल लंदन।’

Lockdown के बीच चला भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जादू, ‘मीठा बथे कमरिया हो’ गाने से उड़ाया गर्दा

इसी के साथ ही निरहुआ ने आगे कहा कि इसके बाद हमने यह भी तय किया है कि अब अपने नाम से जितनी भी फिल्में बनेंगी उसकी स्क्रिप्ट मजबूत होनी चाहिए। मजबूत स्क्रिप्ट होने की वजह से ही ‘निरहुआ चलल लंदन’ को भी आपका प्यार मिला। लॉकडाउन नहीं होता तो हम निरहुआ चलल अमेरिका भी बनाते।’

वहीं निरहुआ ने एक और बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनकी कोस्टार आम्रपाली दुबे इस फिल्म को प्रड्यूस करेंगी। खुद निरहुआ सीएम योगी का किरदार निभाएंगे।

निरहुआ और आम्रपाली का फेमस गाना नई झूलनी के छैइया यूट्यूब पर फिर मचा रहा है तहलका, VIDEO

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का वायरल गाना नई झूलनी के छैइया यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply