BCSASA 2019: फिल्म संघर्ष के लिए खेसारी लाल यादव को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, जानिए पूरी लिस्ट

बीती रात कोलाकाता में भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2019 (Bhojpuri Cinema Screen And Stage Awards 2019) फंक्शन का आयोजन हुआ। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म संघर्ष को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  |     |     |     |   Updated 
BCSASA 2019: फिल्म संघर्ष के लिए खेसारी लाल यादव को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, जानिए पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेते हुए खेसारी लाल यादव।

बीती रात कोलकाता में भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2019 (Bhojpuri Cinema Screen And Stage Awards 2019) फंक्शन का आयोजन हुआ। इस अवार्ड्स फंक्शन में भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी कलाकार सहित बीजेपी सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी भी शामिल रहे। यहां कई कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। यहां सबसे ज्यादा अवार्ड भोजपुरी फिल्म संघर्ष और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की झोली में आए। इस अवार्ड फंक्शन में कई कैटेगरी में कुल 45 अवार्ड से कई एक्टर, एक्ट्रेस और भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों को दिए गए।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म संघर्ष (Sangharsh Best Film Awards)को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अगस्त 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी थी, जिसे भोजपुरिया जवार ने पसंद किया। संघर्ष के लिए खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर और काजल राघवानी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। वहीं, आम्रपाली दुबे को फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस जबकि दिनेश लाल यादव को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रिति बिस्वास को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड

फिल्म संघर्ष के डायरेक्शन के लिए प्राग पाटिल को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए यश कुमार को भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें फइल्म मेहंदी लगाकर रखना 2 के मिला। एक्ट्रेस सुभी शर्मा को निरहुआ हिंदुस्तानी 3 में सपोर्टिंग किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  की फिल्म राजा जानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

रवि किशन, मनोज तिवारी और सपना चौधरी को भी मिला ये अवार्ड

भोजपुरी एक्टर और अब बीजेपी से सांसद रवि किशन को बहुभाषीय भोजपुरी आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, सांसद मनोज तिवारी को भी बेस्ट फेस्टिवल सॉन्ग अवार्ड से सम्मानित किया गया। हरियाणवी छोरी सपना चौधरी को भी एक अवार्ड दिया गया। सपना चौधरी को ये अवार्ड स्पेशल थैंक्स कैटेगरी में मिला।

यहां देखिए भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2019 की पूरी लिस्ट-

1. बेस्ट फिल्म- संघर्ष
2. बेस्ट डायरेक्टर- प्राग पाटिल-संघर्ष
3. बेस्ट एक्टर- खेसारी लाल यादव- संघर्ष
4. बेस्ट एक्ट्रेस- आम्रपाली दुबे- निरहुआ हिंदुस्तानी 3
5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- यश कुमार- मेहंदी लगा के रखना
6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुभी शर्मा- निरहुआ हिंदुस्तानी 3
7. बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल- सुनील थापा- बॉर्डर
8. बेस्ट एक्टर कॉमिक रोल- संजय महानंदा- राजा जानी
9. बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- डी सूर्य प्रकाश- बॉर्डर
10. बेस्ट स्टोरी एंड स्क्रीन राइटर- राकेश त्रिपाठी- संघर्ष
11. क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म- नचनिया
12. क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर-दिनेश लाल यादव-बॉर्डर
13. क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- काजल राघवानी- संघर्ष
14. क्रिटिक्स बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अवधेश मिश्रा- डमरू
15. क्रिटिक्स बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- किरण यादव- बॉर्डर
16. बेस्ट डायलॉग राइटर- संतोष मिश्रा- बॉर्डर
17. बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- अंदालिब पठान- बॉर्डर
18. बेस्ट कोरियाग्राफर- कानु मुखर्जी- निरहुआ हिंदुस्तानी 3
19. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- धनंजय मिश्रा- दबंग सरकार
20. बेस्ट लिरिक्स राइटर- प्यार लाल यादव- माई हो ललना दे दा- बॉर्डर
21. बेस्ट सिंगर मेल- पवन सिंह- हमार देसवा महान-मा तुझे सलाम
22. बेस्ट सिंगर फीमेल- प्रियंका सिंह- जा सनम हरजाई- मेहंदी लगा के रखना 2
23. सॉन्ग ऑफ द ईयर- ठीक है ठीक है
24. बेस्ट आर्ट डायरेक्शन- नाजिर शेख- नागराज
25. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- विद्या प्रसाद- सनकी दरोगा
26. बेस्ट एडिटर- जितेंद्र सिंह जीतू-बॉर्डर
27. बेस्ट डेब्यू एक्टर- अविनाश द्विवेदी- नचनिया
28. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- प्रीति बिस्वास- राजा जानी
29. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- ऋचा दीक्षित- नचनिया
30. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- समीर रमेश सुर्वे- नचनिया
31. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- विजय खरे
32. मल्टीलिंगुअल भोजपुरी आइकॉन- रवि किशन
33. लीजेंड ऑफ भोजपुरी- मनोज तिवारी
34. एक्टर स्टार-पवन सिंह
35. आइटम क्वीन-संभावना सेठ
36. स्पेशल थैंक्स- सपना चौधरी

रवि किशन का बॉलीवुड में भी चलता है सिक्का, इन 5 फिल्मों में दिखी उनकी दमदार एक्टिंग

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply