कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड होगा भोजपुरिया धमाल, आम्रपाली दुबे-कपिल शर्मा बैठाकर रिक्शा चलाते दिखेंगे निरहुआ

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड भोजपुरी सिनेमा के चार सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी ऑडियंस को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे।

  |     |     |     |   Updated 
कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड होगा भोजपुरिया धमाल, आम्रपाली दुबे-कपिल शर्मा बैठाकर रिक्शा चलाते दिखेंगे निरहुआ
द कपिल शर्मा शो में रिक्शा चलाते हुए दिनेश लाल यादव और रिक्शे पर बैठे हुए आम्रपाली दुबे और कपिल शर्मा। (फोटोः पीआर)

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से द कपिल शर्मा का एक एपिसोड प्रमोशन क्लिप शेयर किया है। 25 सेकंड के इस क्लिप में दिखाया गया है कि इस बार द कपिल शर्मा शो में भोजपुरी सिनेमा के चार सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी ऑडियंस को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। सोनी टीवी ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हंगामा का लेवेल मेडनेस तक जाएगा, जब कपिल के घर पूरा भोजपुर आएगा! देखिए द कपिल शर्मा शो इस वीकेंड रात 9ः30 बजे।’

सोनी टीवी के इस वीडियो शुरुआत खेसारी लाल यादव के सॉन्ग ‘तेरे संग कभी नहीं जाऊंगा होटल, तू तो वीडियो बना कर देगी वायरल’ से शुरू होती है। खेसारी इस सॉन्ग को खुद गा रहे हैं और आम्रपाली दुबे-रानी चटर्जी उस पर रिएक्शन देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस बीच शो की जज अर्चना पूरन सिंह की हंसते हुए बहुत अच्छे कहती हैं।

यहां देखिए द कपिल शर्मा शो का भोजपुरी स्पेशल एपिसोड का प्रोमो

निरहुआ ने मारी रिक्शे से एंट्री

इसके बाद दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे को रिक्शे पर बैठाकर शो में एंट्री मारते हैं। आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के संग डांस करते हैं। इतना ही दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ आम्रपाली दुबे और कपिल शर्मा को भी रिक्शे पर बैठाकर रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

SOny Dinesh Lal Yadav

इसके  बाद बच्चा यादव के जोक्स का पिटारा खुलता है और आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी के लिए एक जोक की तुकबंदी करत हैं। बच्चा यादव कहते हैं, ‘आज तो मजा आ गया टकाटक, आम्रपाली और रानी जी को देख दिल धड़क रहा है धका धक।’ इस पर आम्रपाली दुबे बहुते तेज हंसते हुए दिखाई दे रही हैं।

Amrapali Dubey Nirahua

इस वीडियो में खेसारी लाल यादव नीला दुपट्टा ढक डांस करते हुए तो निरहुआ जंप मारते हुए दिखाई दिए। शो के पॉपुलर पार्ट ‘के भईल करोड़ पति’ में कपिल शर्मा शत्रुघ्न सिन्हा बने हुए है और रानी चटर्जी से सवाल पूछते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं, रानी जी टेल मी हाउ मच यू लव मी? इस पर रानी चटर्जी बहुत तेज हंसती हैं। उनके अलावा खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे और निरहुआ भी ताली-ताली बजा कर हंसते हैं।

Khesari lal Yadav Rani Chatarjee

द कपिल शर्मा शो के इस वीकेंड वाले प्रोमो को देखकर लगता है कि ये शो का ये एपिसोड अब तक के सभी शो से सुपरहिट साबित होगा। इससे पहले आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जरिए द कपिल शर्मा शो में शिरकत करने की जानकारी दी थी।

यहां देखिए भाजपा में हुआ निरहुआ का अपमान … 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply