खेसारी लाल यादव इनकम टेक्स डिपार्टमेंट से भाग रहे हैं- किया खुद ही इजहार, दिलचस्प खबर 

होली के भी कई गाने खेसारी लाल यादव ने इस साल बनाए हैं। सबसे ज्यादा ठीक है सॉन्ग को पसंद किया जा रहा है। ठीक है गाने की धुन पर ही खेसारी ने होली का भी गाना बनाया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि खेसारी लाल यादव इस समय बागी नामक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

  |     |     |     |   Published 
खेसारी लाल यादव इनकम टेक्स डिपार्टमेंट से भाग रहे हैं- किया खुद ही इजहार, दिलचस्प खबर 
खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी के ना केवल सुपरस्टार हैं बल्कि सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाले एक्टर भी बन चुके हैं। खेसारी यादव एक दिन का कितना चार्ज करते हैं जब इस सवाल का जवाब अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने कहा – हम ये नहीं बताएंगे नहीं तो इनकम टेक्स डिपार्टमेंट वालों का हमारे घर छापा पड़ जाएगा। बता दें कि होली के मौके पर खेसारी लाल यादव पहुंचे हुए थे आज तक टीवी चैनल के एक प्रोग्राम में। खेसारी ने मज़ाकिये अंदाज में ये सारी बातें कहीं हैं। अच्छा… इसमें कोई दो राय नहीं है कि खेसारी लाल यादव की एक दिन की फीस लाखों में होगी। हम भी अगर खेसारी के लिए मजाकियां अंदाज में कुछ कहें तो, खेसारी की शोहरत और दौलत का अंदाजा उनके शरीर में गढ़े सोने को देखकर लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक खेसारी लाल यादव तीन घंटे का शो करने के लिए कम से कम 15 लाख रुपए लेते हैं।

खेसारी लाल यादव आज भले ही बुलन्दियों पर हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वे दिल्ली की सड़कों पर लिट्ठी-चोखा बेचा करते थे। बतौर सिंगर भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की एंट्री हुई थी। लेकिन सिंगिग के साथ-साथ खेसारी यादव की एक्टिंग के भी सभी फैन होते चले गए। यूट्यूब के भी खेसारी लाल यादव शहंशाह बन चुके हैं। कोई भी गाना हो या फिल्म, यूट्यूब पर जैसे ही अपलोड होती है व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बन जाता है।

होली के भी कई गाने खेसारी लाल यादव ने इस साल बनाए हैं। सबसे ज्यादा ठीक है सॉन्ग को पसंद किया जा रहा है। ठीक है गाने की धुन पर ही खेसारी ने होली का भी गाना बनाया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि खेसारी लाल यादव इस समय बागी नामक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

काजल राघवानी के लिए खेसारी यादव ने की लाखों रुपए की शॉपिंग 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply