इस साल शादी करेंगे आर्या, फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल! गर्लफ्रेंड से उम्र में इतने साल बड़े हैं तीनों एक्टर

टॉलीवुड के सुपरस्टार आर्या अपनी गर्लफ्रेंड सयेशा सैगल से इसी महीने शादी करने जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल भी इस साल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर सकते हैं।

  |     |     |     |   Updated 
इस साल शादी करेंगे आर्या, फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल! गर्लफ्रेंड से उम्र में इतने साल बड़े हैं तीनों एक्टर
आर्या, फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल इस साल अपनी गर्लफ्रेंड्स से शादी करेंगे! (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में इस साल शादियों की शुरूआत अभिनेता प्रतीक बब्बर से हुई। बीती 23-24 जनवरी को उन्होंने अपनी मंगेतर सान्या सागर के साथ लखनऊ में सात फेरे लिए। प्रतीक की एक्स गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई कर चुकी हैं। 1 जनवरी, 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की बात दुनिया को बताई थी। एमी और जॉर्ज की शादी की डेट अभी फाइनल नहीं है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार आर्या भी अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सयेशा सैगल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों मार्च में ही शादी करेंगे। इस साल शादी करने वाले दूसरे बॉलीवुड सितारों के नामों पर गौर करें तो इस लिस्ट में फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का नाम सबसे ऊपर है। क्या आप जानते हैं कि आर्या, फरहान और अर्जुन अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड से उम्र में कितने साल बड़े हैं?

– आर्या और सयेशा सैगल

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार आर्या की। तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर आर्या का असली नाम जमशद सेतिराकथ है। उनका जन्म 11 दिसंबर, 1980 को चेन्नई में हुआ था। आर्या कई मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ में नजर आने वालीं अभिनेत्री सयेशा सैगल और आर्या रिलेशनशिप में हैं। दरअसल आर्या और सयेशा ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए। 12 अगस्त, 1997 को मुंबई में जन्मी सयेशा वेटरन एक्टर्स दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं और अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सैगल की बेटी हैं। आर्या जहां 38 साल के हैं तो सयेशा की उम्र 21 साल है। उनकी उम्र में 17 साल का फासला है।

– फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर ने साल 2000 में जानी-मानी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां (शाक्य और अकीरा) हैं। साल 2016 में फरहान अपनी पत्नी अधुना भबानी से अलग हो गए। दोनों का तलाक हो चुका है। इसके बाद उनका नाम एक्ट्रेस, एंकर और प्रजेंटेटर शिबानी दांडेकर के साथ जुड़ा। पिछले साल सितंबर में फरहान और शिबानी ने मीडिया में तैर रहीं रिलेशनशिप की इन खबरों पर मुहर लगाई। फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी, 1974 को हुआ है तो शिबानी दांडेकर का जन्म 27 अगस्त, 1980 को हुआ है। दोनों का जन्म मुंबई में ही हुआ है। दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर है। हाल ही में अनुपमा चोपड़ा की वेब सीरीज ‘टेपकास्ट सीजन’ में नजर आए फरहान अख्तर ने कहा कि वह इस साल अप्रैल में शादी करेंगे। अब फरहान ने ऐसा मजाक में कहा है या फिर वह अपने रिश्ते को हकीकत में शादी का नाम देने जा रहे हैं, यह बात अप्रैल में साफ हो जाएगी।

– अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल-एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के फेवरिट लव बर्ड्स हैं। दोनों अक्सर मुंबई की सड़कों पर एक साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ जाते हैं। अर्जुन अपनी पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे चुके हैं। उनकी दो बेटियां (महिका और मायरा) हैं। तलाक के बाद एक इवेंट में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों साथ देखे जाने लगे। गैब्रिएला का जन्म 8 अप्रैल, 1987 को साउथ अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में हुआ था। साउथ अफ्रीकन मॉडल, एक्ट्रेस, फैशन डिजाइनर और आंत्रप्रेनर गैब्रिएला दुनिया की 100 सेक्सी महिलाओं में जगह बना चुकी हैं। वहीं अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर, 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अर्जुन और गैब्रिएला की उम्र में 15 साल का फासला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में अर्जुन और गैब्रिएला पाली हिल के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। दोनों लिव इन में रह रहे हैं। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वीडियो में देखिए, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने किस तरह अपने रिलेशनशिप को पूरी दुनिया के सामने स्वीकार किया…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply