शादी की खबरों को लेकर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, इन 10 तस्वीरों को देख समझ जाएंगे

बॉलीवुड एक्‍टर फरहान अख्‍तर (Farhan Akhtar) और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

  |     |     |     |   Published 
शादी की खबरों को लेकर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, इन 10 तस्वीरों को देख समझ जाएंगे
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल शादी कर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्‍टर फरहान अख्‍तर (Farhan Akhtar) और उनकी सिंगर, एक्‍ट्रेस और मॉडल गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज अचानक सोशल मीडिया के रडार पर आ गए हैं। फरहान और शिबानी सुबह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह कपल इस साल शादी कर सकता है। फरहान द्वारा शेयर की गई एक दो दिन पुरानी तस्वीर इस खबर को कहीं न कहीं पुख्ता भी कर रही है।

दरअसल पिछले काफी समय से फरहान और शिबानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं और फरहान की बेटियां शाक्य और अकीरा भी शिबानी के साथ घुल मिल गई हैं। यही वजह है कि यह कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में शिबानी ने एक फोटो डाल अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। हालांकि इस फोटो में फरहान का चेहरा नहीं दिख रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि यह फरहान ही हैं।

फरहान ने नए साल पर परिवार संग ये फोटो शेयर की थी…

कुछ देर बाद फरहान ने भी वही फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर कयासों को हकीकत में बदल दिया। पिछले महीने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के मुंबई वाले रिसेप्शन में फरहान शिबानी के साथ पहुंचे थे। जिसके बाद माना जा रहा था दोनों अपने रिश्ते को जल्द नया नाम दे सकते हैं। फिलहाल शादी की खबरों को लेकर फरहान और शिबानी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

बताते चलें कि फरहान ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। दंपति की दो बेटियां भी हैं। 2016 में अचानक उन्होंने तलाक लेकर सभी को चौंका दिया। उस समय फरहान का नाम श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) से भी जुड़ा था। दरअसल ‘रॉक ऑन’ फिल्म के सीक्वल में उनकी नजदीकियों को लेकर उनके रिलेशन में होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन यह खबरें गलत निकलीं। इस बार शिबानी के साथ रिलेशन की खबरों की तो फरहान खुद ही तस्दीक कर रहे हैं। बहरहाल अब आप देखिए फरहान और शिबानी की कुछ तस्वीरें…

View this post on Instagram

✨ @shibanidandekar ✨

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

View this post on Instagram

oh Hi @faroutakhtar 🙋🏾‍♀️ #bumped

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

देखें ये वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply