Sawan Me Rajau Naa Aile Song: खेसारी लाल यादव के इस कांवड़ गीत झूम रहे हैं शिवभक्त, देखिए नया बोल बम सॉन्ग

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव भोजपुरी बोल बम सॉन्ग बनाने में टॉप पर हैं। एक दिन पहले भी उनका नया बोल बम सॉन्ग सावन में रजऊ ना अईले (Sawan Me Rajau Naa Aile) लॉन्च हुआ है।

  |     |     |     |   Updated 
Sawan Me Rajau Naa Aile Song: खेसारी लाल यादव के इस कांवड़ गीत झूम रहे हैं शिवभक्त, देखिए नया बोल बम सॉन्ग
खेसारी लाल यादव एक बोल बम सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

सावन (Sawan 2019) का महीना शुरु हुए 9 दिन पूर हो चुके हैं। सनातन धर्म के लोग भगवान शिवभक्ति में रमा हुए है। कई शिवभक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार और देवघर जैसे भोले बाबा की नगरी में पहुंचने लगे हैं। शिव नगरी में जाते वक्त कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्त काफी खुशी से नाच-गाना कर रहे हैं। जगह-जगह शिवभक्तों के लिए पंडाल लगे हुए हैं। इन पंडालों में भी बोल बम सॉन्ग चल रहे हैं। लोग भोजपुरी बोल बम सॉन्ग पर थिरक रहे हैं। सावन के शुरू होते के साथ ही सोशल मीडिया पर भोजपुरी बोल बम सॉन्ग की धूम मची हुई है।

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव भोजपुरी बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) बनाने में टॉप पर हैं। सावन के शुरू होने से पहले ही उनके कई सावन सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। एक दिन पहले भी उनका नया बोल बम सॉन्ग सावन में रजऊ ना अईले (Sawan Me Rajau Naa Aile) लॉन्च हुआ है। इसे आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है। इस बोल बम सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही दमदार है।

यहां देखिए सावन में रजऊ ना अईले बोल बम सॉन्ग-

सावन में रजऊ ना अईले बोल बम सॉन्ग को 24 घंटे से भी कम वक्त में 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग के जरिए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बता रहे हैं कि सावन का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन उनके बलम उनके घर नहीं आए हैं। वह पूना कमाने गया है। सब कोई गेरुआ रंग के कपड़े पहन कर देवघर जा रहे हैं, लेकिन उसका पति नहीं आया है। उसके पति के साथ गए उनके दोस्त आ गए हैं, लेकिन वह नहीं आए हैं। नदी का पानी भी भर गया और बांध भी बन गया लेकिन अभी तक उसके साजन घर नहीं आया।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

    Anonymous

    Kuchh badhia picture lo aap log ki pura parivar baith ke Dekh sake

Leave a Reply