Saiya Bhola Ke Shahar Song: भोले के शहर में नागिन डांस करते हुए पहुंचे खेसारी लाल यादव, देखिए नया बोल बम सॉन्ग

खेसारी लाल यादव ने एक बोल बम सॉन्ग को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। सॉन्ग का नाम है सईया भोला के शहर (Saiya Bhola Ke Shahar Bol Bam Song) है। ये सॉन्ग काफी तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है।

  |     |     |     |   Updated 
Saiya Bhola Ke Shahar Song: भोले के शहर में नागिन डांस करते हुए पहुंचे खेसारी लाल यादव, देखिए नया बोल बम सॉन्ग
खेसारी लाल यादव एक बोल बम सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

सावन (Sawan 2019) का महीना शुरू होते ही पूरा देश शिवमयी हो गई है। शिवभक्त भोले बाबा की भक्ति में रमे हुए हैं। बम लोग कांवड़ लेकर भगवान शिव की नगरी में पहुंचने लगे हैं। शिव नगरी में जाते वक्त कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्त काफी खुशी से नाच-गाना कर रहे हैं। इस दौरान भोले लोग भोजपुरी बोल बम सॉन्ग पर थिरक रहे हैं। सावन के शुरू होने से कुछ दिन पहले से ही भोजपुरी सिंगर बोल बम गीत बनाना शुरू कर देते हैं।

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song)  इस मामले में सबसे आगे हैं। उनका सावन शुरू होने से पहले ही बोल बम सॉन्ग रिलीज हो गए हैं और अब भी लगातार रिलीज हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने एक बोल बम सॉन्ग को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। हालांकि ये सॉन्ग 18 जुलाई को एक वीडियो प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया है। सॉन्ग का नाम है सईया भोला के शहर (Saiya Bhola Ke Shahar) है। ये सॉन्ग काफी तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का सईया भोला के शहर में बोल बम सॉन्ग-

सईया भोला के शहर बोल बम सॉन्ग(Bol Bam Song)  को अब तक लगभग 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस बोल बम के जरिए खेसारी लाल यादव बता रहे हैं कि एक महिला का पति कांवड़ लेकर देवघर गया हुआ है। सावन का महीने चढ़ते ही उसे बारिश में पसीना आता है। वह सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव पर जल चढ़ाना कभी नहीं भूलते और भोला बाबा के शहर में नागिन डांस करते हैं। वह किसी से शरमाता नहीं है और जमीन पर लेटकर डांस करता है।

खेसारी लाल यादव ने इस साल नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे, वजह जानकर इस भोजपुरी एक्टर की करेंगे तारीफ

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply