Hamse Bhangiya Na Pisai Song: भगवान शिव से ऐसे दुख बयां कर रही हैं मां गौरा, देखिए चंदन सिंह का ये बोल बम गीत

सावन का महीना शुरू होने से दो दिन पहले ही भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर चंदन सिंहग मधुर का एक बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस बोल बम गीत का नाम हमसे भंगिया ना पिसाई (Hamse Bhangiya Na Pisai) है।

  |     |     |     |   Updated 
Hamse Bhangiya Na Pisai Song: भगवान शिव से ऐसे दुख बयां कर रही हैं मां गौरा, देखिए चंदन सिंह का ये बोल बम गीत
हमसे भंगिया ना पिसाई बोल बम सॉन्ग। (फोटोः वीडियो स्टिल)

कल यानी 17 जुलाई से सावन  (Sawan Kab Hai) का महीना का शुरू हो रहा है और 15 अगस्त सावन का आखिरी दिन होगा। इस दौरान जब शिवभक्त अपनी-अपनी कांवड़ लेकर बाबा की नगरी जाएंगे। कांवड़ ले जाते वक्त शिवभक्त काफी खुशी से नाचते गाते जाते हैं। इस दौरान भोजपुरी बोल बम गीतों की धूम होती है। भोजपुरी सिंगर सावन के शुरू होने से कुछ दिन पहले से बोल बम गीत बनाना शुरू कर देते हैं और ये गीत रिलीज होते ही वायरल हो जाता है।

सावन का महीना शुरू होने से दो दिन पहले ही भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर चंदन सिंह मधुर का एक बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस बोल बम गीत का नाम हमसे भंगिया ना पिसाई (Hamse Bhangiya Na Pisai) है। इस सॉन्ग पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे रिलीज होने के बाद दो दिन बाद ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग के बोल दीपक राय ने लिखा है। इसका म्यूजिक अभिनव सिंह ने डायरेक्ट किया है।

भगवान शिव के लिए भांग पीसने से परेशान हुई गौरा मां

हमसे भंगिया ना पिसाई बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) एल्बम भोला दुखाता कलैया का है। इस बोल बम के जरिए सिंगर चंदन सिंह मधुर (Chandan Singh Madhur) मां गौरा की दर्द बता रहे हैं। गौरा मां भगवान शिव से कहती हैं कि वह (भगवान शिव) मिश्री-मलाई नहीं खा रहे हैं। भांग पीस-पीस कर परेशान हैं। उनके हाथ में दर्द हो रहा है। वह उनके रहन-सहन से भी परेशान हैं। दिन भार चीलम यानी गांजा पीते हैं। वह इतना क्यों सता रहे हैं। लोग मिलकर आपका पता ढूंढते हैं। भांग पीने के बाद पता नहीं का चला जाते हैं।

खेसारी लाल यादव ने इस साल नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे, वजह जानकर इस भोजपुरी एक्टर की करेंगे तारीफ

यहां  देखिए, चंदन सिंह मधुर का बोल बम सॉन्ग हमसे भंगिया ना पिसाई…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply