Sabrang Awards 2019: निधी झा को इस फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, लूलिया गर्ल ने ऐसे जताई खुशी

भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा को बेस्ट एक्टर (फीमेल) कैटेगरी में सबरंग अवार्ड (Sabrang Award 2019) मिला है। यह अवार्ड उन्होंने उनकी भोजपुरी गैंगस्टर दुल्हनिया (Gangster Dulhania) के लिए मिला है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर गौरवा झा लीड रोल में हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Sabrang Awards 2019: निधी झा को इस फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, लूलिया गर्ल ने ऐसे जताई खुशी
भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया में एक्ट्रेस निधी झा। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी लूलिया गर्ल निधी झा को बेस्ट एक्टर (फीमेल) कैटेगरी में सबरंग अवार्ड (Sabrang Award 2019) मिला है। यह अवार्ड उन्होंने उनकी भोजपुरी गैंगस्टर दुल्हनिया के लिए मिला है। यह अवार्ड मिलने पर निधी झा ने खुशी जताई है और ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवार्ड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वही उसी ड्रेस में हैं, जिसमें उन्होंने ये अवार्ड लिया। उन्होंने मजेंटा कलर का लहंगा और इसकी मैचिंग की चोली पहना हुआ है। उनके बाल खुले हुए हैं। हाथों में काफी चूड़िया पहनी हुई हैं। इसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही है। वहीं एक तरफ अवार्ड की तस्वीर है। जिस पर उनका नाम लिखा हुआ है।

निधी झा (Nidhi Jha) ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’गैंगस्टर दुल्हनिया के लिए बेस्ट एक्टर(क्रिटिक्स) अवार्ड मिला। आभार।’ आपको बता दें  कि निधी झा की ये फिल्म साल 2018 के जुलाई में रिलीज हुई थी। ऐसे कॉन्सेप्ट पर बनने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली फिल्म है। गैंगस्टर दुल्हनिया (Gangster Dulhania Bhojpuri Movie) में  निधी झा एक गैंगस्टर का किरदार निभाती हैं। इसके साथ वह एक्टर गौरव झा के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आती है। निधी झा के फिल्म में कई एक्शन सीन भी है।

यहां देखिए निधी झा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पवन सिंह के साथ किया क्रेर फाइटर  में काम

गैंगस्टर दुल्हनिया की सक्सेस के बाद निधी झा ने प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu)  के साथ भोजपुरी फिल्म मंदिर वही बनाएंगे और क्रेक फाइटर में पवन सिंह के साथ किया। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थी। इन फिल्मों में भी उनका नाम जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अबतक लगभग 10 फिल्में की है। लेकिन सबसे ज्यादा काम पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ किया है।

इन एक्टर्स के साथ जोड़ी बनाना चाहती हैं निधी झा

यहां देखिए, भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया का ट्रेलर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply