भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा खतरा खतरा खतरा में स्टंट करते वक्त हुईं घायल, शो की टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Injured) घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल,वह टीवी के रियलिटी शो खतरा खतरा खतरा में एक स्पेशल एपिसोड की शूटिंग करने गई थी। इस शो में एक स्टंट के दौरान वह घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें एक नजदीक के अस्पताल में ले भर्ती करवाया गया।

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा खतरा खतरा खतरा में स्टंट करते वक्त हुईं घायल, शो की टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती
नजर फेम मोनालिसा।

बिग बॉस फेम और मैनस्ट्रीम भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) ने टीवी के पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरियल नजर में डायन का किरदार निभा कर लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने टीवी के रियलिटी शो खतरा खतरा खतरा में एक स्पेशल एपिसोड को शूट करने गई थी।। इस शो में एक स्टंट के दौरान वह घायल हो गईं और एक नजदीके अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि उन्हें कहां चोट आई है और उन्हें क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले जानकारी मिली थी वह भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया, आदित्य नारायण, रिद्धिमा पंडित और रीम शेख के साथ फनी एलीमेंट के साथ स्टंट करने वाली थी।

यह पहली बार नहीं है कि खतरा खतरा खतरा (Khatra Khatra Khatra) के सेट पर कई सेलिब्रिटी गेस्ट घायल हो चुके हैं। इससे पहले नच बलिए 9 की कंटेस्टेंट श्रद्धा आर्या खतरा खतरा के लिए शूट कर रही थी और एक स्टंट के दौरान वह घायल हो गई । इसकी वजह वह नच बलिए 9 के लिए रिहर्सल नहीं कर पा रही थी। तो माना जाने लगा कि वह नच बलिए 9   (Nach Baliye 9) से बाहर हो जाएंगी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके और नच बलिए की बीच कोई नहीं आ सकता, उनकी चोट भी नहीं।

यहां देखिए मोनालिसा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

भोजपुरी के बाद टीवी की दुनिया में रखा कदम

आपको बता दें कि मोनलिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की और इंडस्ट्री मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं। भोजपुरी के मनोरंजन जगत में अपना मुकाम स्थापित करने के बाद मोनालिसा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने रियलटी शो बिग बॉस 10 (Bigg Boss) में हिस्सा लिया। इसके बाद वे और भी पॉपुलर हो गईं। इसके बाद वह सीरियल नजर में मोहाना के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बनी करीना कपूर की बड़ी फैन, वीडियो में देखिए कैसे करती नजर आईं उनकी नकल

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply