भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की राह चलते हुए एक लड़की से टक्कर, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखिए वीडियो

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। मोनालिसा के साथ इस वीडियो में एक और लड़की है। इसको मोनालिसा ने नाटकीय ढंग से फिल्माया हुआ है।

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की राह चलते हुए एक लड़की से टक्कर, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखिए वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस और नजर फेम मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री और टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने हर इवेंट और एक्टिविटी की तस्वीरें वीडियो अपने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करती हैं। अपने बोल्ड अंदाज और फैशन की वजह से चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपने डांस की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। मोनालिसा के साथ इस वीडियो में एक और लड़की है। इसको मोनालिसा ने नाटकीय ढंग से फिल्माया हुआ है। इस वीडियो में वह एक रास्ते में जा रही हैं और अचानक एक लड़की दिव्यांका सिरोही से उनकी टक्कर हो जाती है। टक्कर होने पर वह उस लड़की से लड़ती नहीं है, बल्कि उसके डांस करने लगती हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का डांस वीडियो

दिव्यांका सिरोही का पंजाबी सॉन्ग

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा लिखती हैं, ‘जब आप डांस कर सकते हैं तो लड़ाई क्यों?’ दिव्यांका सिरोही और मोनालिसा मजेदार डांस कर रहे हैं। लोग उनके डांस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका सिरोही का हाल ही में एक पंजाबी सॉन्ग आया है। इस सॉन्ग का नाम पंजाबो है। इसमें उन्होंने एक्ट भी किया है और गाया भी है।

लैंबॉर्गिनी सॉन्ग पर डांस करने पर हुई ट्रोल

मोनालिसा का हाल ही में पंजाबी गाने लैंबॉर्गिनी पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसको लेकर कुछ लोगों ने तो उनकी तारीफ की। तो वहीं, कुछ लोग उन्हें उल्टा सीधा बोलते हुए नजर आएं। ऐसे लोगों को सबक सीखने के लिए प्रोड्यूसर गुल खान मोनालिसा के समर्थन में आईं और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

साल 2017 में की शादी

वहीं, बात करें इनकी भोजपुरी फिल्मों की तो मोनालिसा और पॉवर स्टार पवन सिंह की सबसे हिट जोड़ी रही हैं। इन दोनों ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मोनालिसा ने बिग बॉस के में हिस्सा लेने वाले एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से जनवरी 2017 में शादी की। इनकी शादी ने नेशनल टेलीविजन पर काफी सुर्खियां बटोरी।

यहां देखिए मोनालिसा की शोषण की कहानी…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply