दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस भोजपुरी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, निरहुआ ने इस अंदाज में जताई खुशी

दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 का पोस्टर शेयर किया है और इस फिल्म से जुड़ी बड़ी कामयाबी को बताया है। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 को यूट्यूब पर अब 15 करो़ड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

  |     |     |     |   Updated 
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस भोजपुरी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, निरहुआ ने इस अंदाज में जताई खुशी
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी का विस्तार धीरे-धीरे पूरे देश में हो रहा है। देश में आप किसी भी जगह चले जाएंगे, वहां आपको निश्चित रूप से भोजपुरी बोलने और भोजपुरी सॉन्ग सुनने वाले मिल जाएंगे। हाल ही में, भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी दिखाई दिए। हिंदी फिल्मों में भी भोजपुरी बोलने वाले किरदार गढ़े जा रहे हैं।

वीडियो प्लेटफॉर्म पर लगभग हर दूसरे दिन कोई ना कोई भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा होता है। इस ट्रेंडिंग लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) टॉप में हैं। आज दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 का पोस्टर शेयर किया है और इस फिल्म से जुड़ी बड़ी कामयाबी को बताया है।

दरअसल, निरहुआ हिंदुस्तानी 2  (Nirhua Hindustani 2) को यूट्यूब पर अब 15 करो़ड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिससे भोजपुरी के सुपरस्टार काफी खुश हैं, क्योंकि यह भोजपुरी पहली ऐसी फिल्म है, जिसने ये रिकॉर्ड बनाया है। निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी बड़ी कामयाबी को शेयर करते हुए भोजपुरी में लिखा,’ पहिला भोजपुरी फ़िल्म जवना के 15 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखल गायिल बा। जय भारत जय भोजपुरिया जहान।’

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का इंस्टाग्रा पोस्ट

दिनेश लाल यादव ने तीन दिन पहले भी कुछ इसी तरह का पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3) की बड़ी कामयाबी के बारे में बताया था। दरअसल, इस फिल्म को भी यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों देखा है। यूट्यूब इतने करोड़ व्यू देने के लिए उन्होंने ऑडियंस और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ चले पटना, राजनीति करने नहीं बल्कि इस अहम काम के लिए

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने बताया कि क्यों नहीं किया निरहुआ का चुनाव प्रचार…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply