EXCLUSIVE: दिनेश लाल यादव निरहुआ चले पटना, राजनीति करने नहीं बल्कि इस अहम काम के लिए

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) यूपी के आजमगढ़ से चुनाव तो नहीं जीत पाए पर आजीवन बीजेपी पार्टी के लिए काम करेंगे ऐसी घोषणा जरूर कर दी है। चुनाव प्रचार में कड़ी मेहनत के बाद निरहुआ ( Nirahua) निकल पड़े हैं पटना की तरफ।

  |     |     |     |   Updated 
EXCLUSIVE: दिनेश लाल यादव निरहुआ चले पटना, राजनीति करने नहीं बल्कि इस अहम काम के लिए
मुंबई एयरपोर्ट से दिनेश लाल यादव की ताजी तस्वीर (फोटो उदय भगत)

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) यूपी के आजमगढ़ से चुनाव तो नहीं जीत पाए पर आजीवन बीजेपी पार्टी के लिए काम करेंगे ऐसी घोषणा जरूर कर दी है। चुनाव प्रचार में कड़ी मेहनत के बाद निरहुआ ( Nirahua) निकल पड़े हैं पटना की तरफ। आज सुबह ही दिनेश यादव ने मुंबई एयरपोर्ट से पटना के लिए फ्लाइट ली है। पटना में निरहुआ किसी राजनीतिक मकसद से नहीं गए हैं बल्कि अभिनेता लौट पड़े हैं अपने काम पर यानि भोजपुरी इंडस्ट्री में।

हिंदी रश डॉट कॉम (HindiRush.com) को मिली इस एक्सक्लूसिव न्यूज़ में आप जानेंगे दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Movie) का इस महीने का कार्यक्रम क्या है ? दिनेश लाल यादव के पीआरओ उदय भगत से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ पटना में निरहुआ ब्रीज़ साबुन के मालिक के साथ मीटिंग करने वाले हैं किसी डील को लेकर। इसके बाद कल अभिनेता बनारस के लिए उड़ान भरेंगे, वहां भी एक बिजनेस मीटिंग हैं। इस मीटिंग को खत्म करने के बाद दिनेश यादव ने दो बड़े शो का कॉन्ट्रेक्ट बुक कर रखा है।

काठमांडू और मलेशिया में दिनेश लाल यादव का शो है जिसमे भोजपुरी जगत की कई अभिनेत्रियां भी शामिल होने वाली हैं। इन सारे कामों को खत्म करने के बाद एक राउंड यूपी के आजमगढ़ की तरफ भी होगा। दिनेश यादव ने कमर कंस ली है इस बात को लेकर वे आजमगढ़ के सांसद बनकर ही रहेंगे क्योंकि उन्हें जनता की सेवा सही मायने में करनी है।

सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को हराने में दिनेश लाल यादव भले ही नाकाम रहे हों लेकिन नेशनल चेहरा तो बन ही बैठे हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट का नाम उस लिस्ट में शामिल था जिस पर देश की निगाहें टिकी हुई थी। भोजपुरी इंडस्ट्री से चुनाव लड़ सांसद बने हुए लोगों में मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम शामिल है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने बताया कि क्यों नहीं किया निरहुआ का चुनाव प्रचार 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply