Bhojpuri Bhakti Gaane: खेसारी लाल से पवन सिंह तक, इनके ये गाने सुनकर मां दुर्गा की भक्ति में आप भी खो जाएंगे

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) तक, कई सिंगर ने अपनी बेहतरीन आवाज में मां के भक्तिपूर्ण (Bhojpuri Bkhakti Songs) गाने गाए हैं। इन गानों को सुनकर आपको भी मानसिक शांति और आनंद दोनों मिलते हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Bhojpuri Bhakti Gaane: खेसारी लाल से पवन सिंह तक, इनके ये गाने सुनकर मां दुर्गा की भक्ति में आप भी खो जाएंगे
भोजपुरी में कई ऐसे भक्ति गाने हैं, जिसे सुनकर आप भी इसमें रम जाएंगे (फोटो:यूट्यूब)

भोजपुरी गानों (Bhojpuri Bhakti Gana) का क्रेज लोगों के बीच शुरू से रहा है। चाहे रोमांटिक हो या दर्दभरा या भक्ति सॉन्ग, ये गाने आते ही यूट्यूब पर धूम मचाने लगते हैं। जैसा कि नवरात्रि शुरू होने वाला है ऐसे में कई ऐसे मां दुर्गा के भोजपुरी गाने हैं, जो काफी पसंद किए जा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से लेकर पवन सिंह (Pawan Singh) तक, कई सिंगर ने अपनी बेहतरीन आवाज में मां के भक्तिपूर्ण गाने गाए हैं। इन गानों को सुनकर आपको भी मानसिक शांति और आनंद दोनों मिलते हैं। जानिए कौन-से हैं वो भोजपुरी गाने।

1. पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना ‘लाल चुनरिया ओढ़े’ गाना काफी पॉपुलर रहा है। इसे यूट्यूब पर करीब 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना दुलार देवी मैया के एल्बम से है।

2. दुलार देवी मैया एल्बम का ही एक गाना ‘पवन सिंह के भजन बजाके’ गाना भी काफी भक्तिमय भरा है। इस गाने में अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। इसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

3. खेसारी लाल यादव का गाना ‘नजर न लाग जाई’ गाना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ये अभी भी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इनका गाने को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें खेसारी लाल का बेहद निराला अंदाज दिख रहा है।

4. अनु दुबे का गाना ‘डोली चढ़ी चलली मईया’ गाने का काफी डिमांड है। मां दुर्गा का ये गाना सुनकर आप भी उनकी भक्ति में खो जाएंगे। इस गाने को आर पकंज ने लिखा है। इस गाने को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

5. खेसारी लाल यादव का गाना ‘नीम के पतैया डोले’ को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे पवन पांडे ने लिखा है और मधुकर आनंद ने इसे अपने संगीत से सजाया है।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी

यहां देखिए अशोक मिश्रा का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply