विवाद से पहले ऐसा था पवन सिंह-अक्षरा सिंह का रिलेशन, इन 5 भोजपुरी सॉन्ग में देखिए दोनों की रोमेंटिक केमिस्ट्री

पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Pawan Singh Akshara Singh Controversy) में भले ही आज विवाद हो, लेकिन इससे पहले दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में, गाने और एल्बम दिए हैं। आज भी इनके गाने यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए हैं। हम आपको बता रहे हैं पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांटिक केमिस्ट्री वाले सुपरहिट गाने-

  |     |     |     |   Updated 
विवाद से पहले ऐसा था पवन सिंह-अक्षरा सिंह का रिलेशन, इन 5 भोजपुरी सॉन्ग में देखिए दोनों की रोमेंटिक केमिस्ट्री
पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक भोजपुरी सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़ो सितारों बीच चल रहा विवाद किसी से छुपा नहीं है। अब दोनों गाने के जरिए एक दूसरे को टारगेट कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह के विवाद के बारे में। हाल ही में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धमकियां दिलवाने, इंडस्ट्री में काम करने से रोके जाने और रेप करवाने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं। अक्षरा सिंह ने मीडिया में खुलकर बोल रही हैं। वहीं, पवन सिंह का अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया हैं। आपको बता दे की दोनों लगभग 3 सालो तक रिलेशनशिप में थे। उसके बाद पवन ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। पवन सिंह और अक्षरा ने साथ में कई हिट फिल्मे इंडस्ट्री को दी हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों पसंदीदा जोड़ी रह चुकी है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में, गाने और एल्बम दिए हैं। आज भी इनके गाने यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए हैं। हम आपको बता रहे हैं पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांटिक केमिस्ट्री वाले सुपरहिट गाने-

भर जाता ढोड़ी में पसीना

सॉन्ग भर जाता ढोड़ी (Bhar Jata Dhodi Me Pasina) में पसीना फिल्म पवन राजा (Pawan Raja) का हैं। फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा (Monalisa) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) मुख्य किरदार में हैं। फिल्म जबरजस्त ड्रामा ,एक्शन और रोमांस से भरा हुआ हैं। जैसे की आप सॉन्ग के पहले भाग में देख पा रहे है कि अक्षरा ने ग्रीन कलर की साड़ी और खुले बालों में बेहद सुन्दर लग रही हैं। वहीं,  पवन सिंह ने ग्रीन और रेड के कॉम्बिनेशन वाली शर्ट में बड़े ही हैंडसम नज़र आ रहे है। वीडियो के दूसरे भाग में अक्षरा पर्पल कलर की साड़ी के साथ बन लुक में गजब की हॉट लग रही हैं। सॉन्ग में दोनों ने जमकर डांस और बहुत सारा रोमांस किया हैं। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने आवाज दी हैं। गाने के बोल छोटान मनीष ने दिए हैं।सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि सांग के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक  6 करोड़ से  ज्यादा बार देखा जा चुका है।

तनी फेरे दी करवटिया

तनी फेरे दी करवटिया (Tani Fhere Di Karwatiya )सॉन्ग फिल्म सत्या  का है। फिल्म में दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह ने सिंपल ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू नेकलेस पहन रखा है और खुले बालो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवन सिंह भी गाने में बड़े ही हॉट नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में अक्षरा सिंह ने गजब का जोरदार डांस किया हैं। गाने में दोनों ने कई हॉट सीन दिए हैं। यही वजह है कि गाने को अब तक यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चूका हैं। आपको बता दे सॉन्ग में इंदु सोनाली (Indu Sonali) ने आवाज़ दी हैं।और बोल मनोज मतलबी (Manoj Matlabi) जी ने दिया हैं। और म्यूजिक डायरेक्ट छोटे बाबा ने किया हैं।

हमऊ जवान बानी तुहु जवान

हमऊ जवान बानी तुहु जवान (Hamau Jawan Tuhu Jawan)सॉन्ग में  अक्षरा सिंह और पवन सिंह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में अक्षरा ने हल्के ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी हैं। इस सिंपल लुक में बहुत ही प्यारी नजर आ रही हैं। वही पवन सिंह ने भी हल्के ब्लू कलर की शर्ट और जीन्स पहन रखी हैं जिसमें वह बड़े ही हैंडसम नज़र आ रहे है। पूरा गाने को गार्डन में फिल्माया गया हैं। सॉन्ग में दोनों रोमांस  करते हुए नजर आ रहे हैं। सॉन्ग फिल्म सत्या का है। गाने को पवन सिंह और हन्नी -बी (Hunny -B) ने  आवाज दी है। सॉन्ग को अबतक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दैय्या रे दैय्या

दैय्या रे दैय्या (Daiya Re Daiya) सॉन्ग फिल्म धड़कन (Dhadkan) का है। सॉन्ग में अक्षरा और पवन सिंह (Pawan Singh) ने बेहतरीन डांस किया हैं। गाने को अब तक 4,268,778 बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। आपको अक्षरा सिंह दुल्हन के गेटअप में बड़ी ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं,  पवन सिंह हल्के पिंक कलर की शर्ट में बड़े ही हेंडसम लग रहे हैं। दोनों ने गाने में खूब सारा धमाल मचाया हैं। सॉन्ग को अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने दिए हैं।

पातर छीतर छोटकी जहजिया

पातर छितर छोटकी जहजिया सॉन्ग में आप अक्षरा सिंह और पवन सिंह काफी हॉ अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह ने रेड ब्लाउज के साथ ग्रीन शॉर्ट धोती पहन रखी हैं। जिसमे बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। वहीं, पवन सिंह भी हॉफ स्लीव वाली डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा पवन सिंह के बांहों में झूमती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने सान्ग में कई हॉट सीन भी किए हैं। यही वजह है की सॉन्ग को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह सॉन्ग फिल्म सरकार राज का है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply