Ba Gajbe Kamar Ke Ghera Song: मुनमुन घोष की अदाओं पर मदहोश हुए खेसारी लाल यादव, देखिए ये बोल्ड सॉन्ग

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस मुनमुन घोष का एक सॉन्ग बा गजबे कमर के घेरा ( Ba Gajbe Kamar Ke Ghera) इन दिनों काफी सुना जा रहा है। सॉन्ग में मुनमुन घोष और खेसारी लाल यादव की काफी बोल्ड केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रही है।

  |     |     |     |   Updated 
Ba Gajbe Kamar Ke Ghera Song: मुनमुन घोष की अदाओं पर मदहोश हुए खेसारी लाल यादव, देखिए ये बोल्ड सॉन्ग
भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और मुनमुन घोष। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस मुनमुन घोष का एक सॉन्ग इन दिनों काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम बा गजबे कमर के घेरा ( Ba Gajbe Kamar Ke Ghera) है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और रीनी चंद्रा ने गाया है। सॉन्ग में मुनमुन घोष और खेसारी लाल यादव की काफी बोल्ड केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रही है। सॉन्ग में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस की अदाओं पर मदहोश होते हुए नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही दमदार है। सॉन्ग के बोल भी काफी प्यारे हैं।

बा गजबे कमर के घेरा सॉन्ग में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav Songs) में लाल शर्ट और ब्लू जींस में डैशिंग लग रहे हैं जबकि मुनमु घोष (Munmun Ghosh) ब्लू साड़ी में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वह अपनी शानदार डांसिंग मूव और दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस सॉन्ग के बोल प्यारेलाल यादव कवि ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने डायरेक्टर किया है। ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला (Meri Jung Mera Faisla Bhojpuri Film) का है।

यहां देखिए, खेसारी लाल यादव और मुनमुन घोष का ये वीडियो…

मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

बा गजबे कमर के घेरा सॉन्ग को वेव म्यूजिक भोजपुरी ने इसे 10 सितंबर को लॉन्च किया है। जिसे अब 1 लाख से ज्यादा यानी 131,153 व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव और मुनमुन घोष (Munmun Ghosh Debut Film) स्टारर ये फिल्म इस साल ही रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए मुनमुन घोष ने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्मों में अक्सर नेगेटिव किरदार निभाने वाले अवधेश मिश्रा ने इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के भाई का किरदार निभाया।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply