Akshara Singh Dance Video: पवन सिंह के हिट गानों पर अक्षरा सिंह का जोरदार डांस! वीडियो वायरल

अक्षरा सिंह के गाने आज भी जमकर धमाल मचाते हैं। इन दोनों के धमाकेदार भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खिया में बने रहते हैं।

  |     |     |     |   Published 
Akshara Singh Dance Video: पवन सिंह के हिट गानों पर अक्षरा सिंह का जोरदार डांस! वीडियो वायरल
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फोटो (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में सुमार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह के गाने आज भी जमकर धमाल मचाते हैं। इन दोनों के धमाकेदार भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खिया में बने रहते हैं। अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह की जोड़ी का एक गाना यू-ट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Pawan Singh And akshara Singh Gane) के इस डांस वीडियो को फैंस जमकर देख रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ उन्ही के हिट गानों पर डांस करती दिख रही हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच हुए विवाद के बाद से ये दोनों सितारे काफी समय से ऑन स्क्रीन एक साथ नहीं नजर आए हैं। इसके बावजूद इनके सारे गाने हमेशा की तरह ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहे हैं।

Pawan Singh Hit Song: यू-ट्यूब पर पवन सिंह के गाने की धूम, मिले 340 मिलियन से ज्यादा व्यूज

अक्षरा सिंह का डांस वीडियो ‘यशी म्यूजिक वर्ल्ड’ (Yashi Music World) नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। यह वीडियो पुराना लग रहा है। इसके बावजूद भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि काफी दिनों से पवन सिंह और अक्षरा सिंह किसी भी मंच पर एक साथ नजर नहीं आए हैं। दोनों के बीच हुई जबरदस्त अनबन के बाद से दर्शकों को यह जोड़ी नहीं दिखी है।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता था, लेकिन दोनों के बीच हुई लड़ाई के बाद धमाल मचा देने वाली यह जोड़ी कभी एक साथ नहीं आई नजर।

Anjana Singh Bold Photos: लाल साड़ी पहन अंजना सिंह ने सोशल मीडिया पर लगाई आग! फैंस के उड़े होश

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply