Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, ऐसी हरकत देख लोगों ने खोया आपा

फीफा विश्व कप 2022 के इस इवेंट में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने शानदार डांस किया. इस दौरान उन्होंने भारत का झंडा लहरया और फीफा विश्व कप 2022 फैन फेस्टिवल में जय हिंद के नारे लगाए. नोरा फतेही (Nora Fatehi Performance) ने मंच पर चढ़कर बड़े गर्व के साथ तिरंगा लहराया.

  |     |     |     |   Updated 
Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, ऐसी हरकत देख लोगों ने खोया आपा

बॉलीवुड न्यूज़:  नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म किया था.  जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. नोरा ने वहां पहुंचकर देश का नाम किया हैं. इसके बाद लोग उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे थे. लेकिन अब लोगों ने फीफा विश्व कप 2022 में नोरा फतेही की परफॉर्मेस में एक ऐसी चीज नोटिस की है. जिससे अब उन्हें सोशल मिडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा हैं.

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही का वायरल वीडियो

दरअसल, फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के इस इवेंट में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने शानदार डांस किया. इस दौरान उन्होंने भारत का झंडा लहरया और फीफा विश्व कप 2022 फैन फेस्टिवल में जय हिंद के नारे लगाए. नोरा फतेही (Nora Fatehi Performance) ने मंच पर चढ़कर बड़े गर्व के साथ तिरंगा लहराया. इस दौरान की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इनमें से एक में देखा गया है कि नोरा ने तिरेंगे को गलत तरीके से पकड़ा है. जिसकी वजह से उन्हें अब ट्रोलिंग के सामना करना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें:  नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने शाहरुख खान से किया खूद को कंपेयर, बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर कहा- मैं हमेशा चलूंगा!

Nora Fatehi
Nora Fatehi

वीडियो में पकड़ी गई नोरा की गलती

फीफा फैन फेस्ट 2022 के मंच पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के जय हिंद चिल्लाने और भारत का झंडा लहराने का वीडियो एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में उन्होंने सिल्वर स्टिलेटोस के साथ सिल्वर ग्लिटर वाली ड्रेस पहनी हुई है. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने तिरंगा थामा और कहा, ‘जय हिंद.’ उन्होंने आगे कहा, ‘क्या मैं जय हिंद सुन सकती हूं?’ दर्शकों ने भी ‘जय हिंद’ के नारे लगाए. लेकिन इस बीच उनकी एक गलती भी पकड़ी गई. उन्होंने एक तो तिरंगे को उल्टा पकड़ा था, जिसके लिए उन्हें खूब सुनाया गया. दूसरा ये कि उन्होंने तिरंगे को बहुत गलत तरीके से उठाया और उसे फेंका भी गया. यह भी पढ़ें:  Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की बेटी पर भद्दे कमेंट्स करने वालों पर भड़की एक्ट्रेस यामिनी सिंह, कह दी बड़ी बात

Nora Fatehi
Nora Fatehi

लोगों ने सुनाई खरी खोटी     

वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) की इस गलती को देखने के बाद लोग उन्हें काफी खरी खोटी सुना रहे हैं. सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया. फिर स्टेज पर गिरे झंड़े को उन्होंने उठाकर लहराया. हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया. नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी आलोचना हो रही है.

यह भी पढ़ें:  Fardeen Khan: 13 सालों से गायब थे फरदीन खान, लुक बदलकर इस फिल्म से करेंगे कमबैक

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: chhayasharma

मेरा नाम छाया शर्मा है. मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से काम कर रही हूं. मैं सेलिब्रिटी न्यूज, लाइफस्टाइल कंटेंट और फैशन ट्रेंड्स की विशेषज्ञ हूं. मुझे नई और अनोखी कहानियों की खोज करने का शौक है और मुझें अपने रीडर्स के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नई-नई खबरें और गॉसिप लिखना बेहद पसंद है. मैं एक उत्सुक पाठक, फिल्म शौकीन और संगीत प्रेमी हूं. और हमेशा अगली बेहतरीन कहानी की तलाश में रहती हूं

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply