सावन के महीने में खेसारी लाल यादव के सावन सॉन्ग की धूम, देखें सावन के टॉप 5 गाने

सावन (Sawan) के महीने में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग भोलेनाथ के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी सावन सॉन्ग की गूंज सुनाई देती है। इस बार सावन के महीने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोले की जमकर धूम मचा रहे हैं। उनके सावन गीत सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खेसारी लाल का नया गाना ‘बोल बम बोला हरमुनिया पे’ (Bol Bam bol Harmonium Pa) रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइये देखते हैं खेसारी लाल के टॉप 5 सावन गीत।

  |     |     |     |   Updated 
सावन के महीने में खेसारी लाल यादव के सावन सॉन्ग की धूम, देखें सावन के टॉप 5 गाने

सावन (Sawan) के महीने में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग भोलेनाथ के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी सावन सॉन्ग की गूंज सुनाई देती है। इस बार सावन के महीने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोले की जमकर धूम मचा रहे हैं।

खेसारी लाल के सावन गीत सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खेसारी लाल का नया गाना ‘बोल बम बोला हरमुनिया पे’ (Bol Bam bol Harmonium Pa) रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइये देखते हैं खेसारी लाल के टॉप 5 सावन गीत।

‘बोल बम बोला हरमुनिया पे’ गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। वहीं इसका म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने ही दिया है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

खेसारी लाल का पुराना सावन सॉन्ग ‘सुना राजा पीके के गांजा’ (Suna Raja pike ganja) भी भोलेनाथ के भक्तों पर जमकर जादू चला रहा है। इसे अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इसके वीडियो में खेसारी लाल भगवा लिबास में गांजा फूंक रहे हैं, वही उनकी को-एक्टर उन्हें नशे में गाड़ी चलाने से रोक रही हैं। एक्ट्रेस बगल वाली सीट पर घबराई हुई सी दिख रही हैं।

खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग भऊजी चलल ना जाला’ यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। सॉन्ग का नाम भऊजी चलल ना जाला (Bhauji Chalal Na Jala) है। इस सॉन्ग को वेव म्यूजिक ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया था। ये सॉन्ग साल 2016 में सावन के महीने में रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘चूड़ी हरिहर’ रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को कांवर उठा लिया है। वे बाबा की नगरी देवघर जाने की पूरी तैयारी में हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस नीलू सरकार (Neelu Sarkar) के साथ दिख रहे हैं। भले ही यह गाना शिव भक्ति पर आधारित हो लेकिन पूजा-आराधना से ज्यादा खेसारीलाल अपनी को-स्टार के साथ रोमांस करते दिख रहे है।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का गाना ‘देवघर में दर्द’ (Devghar Me Dard) रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव ने सावन शुरू होने से पहले ही यह गाना रिलीज कर दिया है। ये गाना शिव भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज के साथ ही इस गाने पर खूब लाइक और कमेंट्स की बरसात हो रही है। इस गाने पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं।

कैटरीना कैफ ने देवर के सामने बिकिनी पहनकर सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें कुछ ख़ास वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply