Pawan Singh Song: पवन सिंह के होली सॉन्ग का धमाल! बनाया भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

पवन सिंह का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने का जलवा फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन सिंह ने अपने एक गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड एक दिन में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले भोजपुरी गाने का है।

  |     |     |     |   Updated 
Pawan Singh Song: पवन सिंह के होली सॉन्ग का धमाल! बनाया भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
पवन सिंह के नए होली सॉन्ग का धमाल

Pawan Singh New Bhojpuri Holi Song: इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में होली को लेकर कई गाने रिलीज हुए हैं। जिसमें सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh ), खेसारी लाल यादव के गानों की धूम देखने को मिल रही है। वहीं पवन सिंह का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने का जलवा फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन सिंह ने अपने एक गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड एक दिन में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले भोजपुरी गाने का है।

पवन सिंह का एक नया भोजपुरी होली सॉन्ग हाल ही में ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर 12 मिलियन व्यूज पा लिए हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, पवन सिंह बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह को भी टक्कर दे रहे हैं।

Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘देखी सुघराई’ हुआ हिट, देखें वीडियो

पवन सिंह का हिट भोजपुरी होली सॉन्ग  ‘लहंगवा लस लस कर…ता’

बता दें कि बादशाह के गाने पर एक दिन में करीब 13 मिलियन व्यूज आए थे, क्योंकि भोजपुरी गानों के ऑडियंस और बॉलीवुड की ऑडियंस की संख्या में काफी बड़ा अंतर है और इसके बावजूद पवन सिंह के गाने का इतना सुना जाना उनकी लोकप्रियता को दिखाता है। पवन सिंह के इस होली सॉन्ग के बोल हैं… ‘लहंगवा लस लस कर…ता’ (Lahangwa Las Las Karta).

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य का रोमांटिक अंदाज! रुबीना दिलैक के लिए गाया गाना

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply