नच बलिए 9 के स्टेज पर मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह संग किया धांसू डांस, देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस का वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Dance Video) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ डांस कर रही हैं। वह टीवी के पॉपुलर डांसिंग रियलिटी नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) स्टेज पर परफॉर्मेंस किया।

  |     |     |     |   Updated 
नच बलिए 9 के स्टेज पर मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह संग किया धांसू डांस, देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस का वीडियो
पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मोनालिसा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस और टीवी सीरियल नजर फेम मोनालिसा (Monalisa Dance Video) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह डांस कर रही है। खास बात यह है कि इस वीडियो में उनके पति विक्रांत सिंह भी उनके साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। उनके फैंस उनके डांस और मूव्स की तारीफें कर रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो टीवी के पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए 9 के मंच का है। यहां उन्होंने अपने पति के साथ बतौर स्पेशल गेस्ट पार्टिसिपेट किया।

मोनालिसा (Monalisa Hot Song )ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा,’स्टेज पर परफॉर्म करना हमेशा काफी दिलचस्प रहता है, लेकिन जब अपना बलिए साथ में हो, तो बात ही कुछ और है।’ मोनालिसा ने अपने पति के साथ फिल्म यमला पगला दीवाना के पॉपुलर आइटम नंबर टिंकु जिया पर परफॉर्म किया। मोनालिसा पति विक्रांत सिंह के साथ शानदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस बार नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)  की थीम एक्स कपल्स पर बेस्ड है। लेकिन मोनालिसा और विक्रांत सिंह बेस्ट कपल हैं। ये दोनों शादी से पहले भी कभी अच्छे कपल रह चुके हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का पति विक्रांत सिंह राजपूत का डांस-

नच बलिए 8 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया

मोनालिसा ने कुछ दिन पहले ही इस शो के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसमें वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत  (Vikrant Singh Rajput) और नच बलिए 9 की जज रवीना टंडन के साथ दिखाई दी थीं। आपको बता दें कि मोनालिसा टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस शो में उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद ये कपल नच बलिए 8 में भी नजर आए थे।

मोनालिसा पर चढ़ा मस्ती का खुमार, ब्राइडल शूट के दौरान ‘साइको सैयां’ पर इस तरह थिरकीं भोजपुरी एक्ट्रेस…

मोनालिसा ने अपने हॉट डांस से सनी लियोनी को पछाड़ा, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply