Mai Bolaweli Song: मां की भक्ति में डूब कर नाचते दिखाई दिए खेसारी लाल यादव, देखिए उनका ये देवी गीत

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक देवी गीत काफी सुना और देखा जा रहा है। इस देवी गीत का नाम माई बोलावेली (Mai Bolaweli Song)है। गाने में खेसारी लाल यादव मां की भक्ति में झूमते-नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Mai Bolaweli Song: मां की भक्ति में डूब कर नाचते दिखाई दिए खेसारी लाल यादव, देखिए उनका ये देवी गीत
देवी गीत में खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

नवरात्रों की शुरुआत हो चुकी हैं। आज नवरात्रि (Navratri 2019) का दूसरा दिन है। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के देवी गीतों का खुमार भोजपुरिया जवार पर चढ़ा हुआ है। उन्होंने अपने देवी के गीत के जरिए सबको मां की भक्ति में डूबा रखा है। यूट्यूब पर उनके गाने ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो रहे हैं और सबसे ज्यादा देखे और सुने जा रहे हैं। उनका एक देवी गीत काफी सुना और देखा जा रहा है। इस देवी गीत का नाम माई बोलावेली (Mai Bolaweli Song)है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Devi Geet) का देवी गीत लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है। यूपी, बिहार और झारखंड सहित देश में कई जगहों पर लगे पंडालों में उनके देवी गीत बजाए जा रहे हैं। माई बोलावेली देवी गीत के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने कंपोज किया है। इसका डायरेक्शन किशोर कुमार ने किया है। गाने में खेसारी लाल यादव मां की भक्ति में झूमते-नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस देवी गीत (Devi Geet 2019) को अप्रैल 2017 में लॉन्च किया गया था, जिसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

हर बड़े त्योहार पर गाने बनाते हैं खेसारी लाल यादव

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव सहित सभी भोजपुरी सिंगर्स की एक खासियत है कि वह हर बड़े त्योहार, इवेंट और घटना पर गाने बनाते हैं। ऐसा किसी और इंडस्ट्री में देखने को नहीं मिलता है। खेसारी लाल यादव ने इससे पहले सावन में भगवान शिव (Bhojpuri Shiv Song)  की भक्ति और देशभक्ति से भरे गानों को गाया।

Mai K Nathiya Song: देवी मां के लिए सोने की नथ बनवा रहे हैं खेसारी लाल यादव

यहां देखिए खेसारी लाल यादव देवी गीत…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply