भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला बिहार-मुंबई में हुई रिलीज, आम्रापाली दुबे ने इस अंदाज में शेयर की अपनी एक्साइटमेंट

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह सिंह स्टारर फिल्म लल्लू की लैला (Lallu Ki Laila Release) आज बिहार में रिलीज हो चुकी है। इससे एक दिन पहले यानी 12 सिंतबर को फिल्म मुंबई में रिलीज हो चुकी है

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला बिहार-मुंबई में हुई रिलीज, आम्रापाली दुबे ने इस अंदाज में शेयर की अपनी एक्साइटमेंट
भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह सिंह स्टारर फिल्म लल्लू की लैला आज बिहार में रिलीज हो चुकी है। इससे एक दिन पहले यानी 12 सिंतबर को फिल्म मुंबई में रिलीज हो चुकी है। निरहुआ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का ट्रेलर की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है। हालांकि फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

लल्लू की लैला में लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Films)ने फिल्म को मिल रहे रिस्पांस पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई के सिनेमाघरों की लिस्ट शेयर की है, जिसमें लल्लू की लैला (Lallu ki Laila)  लगी हुई है। तस्वीर के कैफ्शन में उन्होंने काई आंखों में प्यार जताने वाले इमोजी शेयर किए हैं। इससे पहले फिल्म बारे में निरहुआ ने कहा कि इस फिल्म को मनोरंजन से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिलेगा। यह एक पारिवारिक फिल्म है, फिल्म में अश्लीलता नहीं है।

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

आपको बता दें कि लल्लू की लैला एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसमें शहर की लड़की आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक गांव के लड़के दिनेश लाल यादव को एजुकेशन और देहातीपने की वजह से रिजेक्ट कर देती है। तब निरहुआ की मां उसे कसम देती है कि वह शहर से किसी ऐसी लड़की से शादी करेगा, जो आम्रपाली दुबे से ज्यादा खूबसूरत है। ऐसी दुल्हन की तालाश में वह (निरहुआ) दमन पहुंचता है। जहां उनकी मुलाकात यामिनी सिंह (Yamini Singh) से होती है और वह उससे प्यार कर बैठता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक लड़की की हत्या में दिनेश लाल यादव को आरोप बनाया जाता है। पूरी स्टोरी के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा।

निरहुआ की इस फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, आम्रपाली दुबे ने मूवी को लेकर कही ये बात

यहां देखिए फिल्म लल्लू की लैला का ट्रेलर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply