Khesari Lal Yadav का सपना टूटा, यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ नया गाना ‘उनके दिल में’, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) किसी ना किसी गाने की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। अब खेसारी लाल का नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। उनका गाना 'उनके दिल में' रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

  |     |     |     |   Updated 
Khesari Lal Yadav का सपना टूटा, यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ नया गाना ‘उनके दिल में’, देखें वीडियो
खेसारी लाल यादव (फोटो: सोशल मीडिया)

Khesari Lal Yadav Video Song 2022: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) किसी ना किसी गाने की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। अब खेसारी लाल का नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। उनका गाना ‘उनके दिल में’ रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

इस बार खेसारी लाल अपने फैंस के लिए ‘उनके दिल में’ (Unke Dil Mein) गाना लेकर हाजिर हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने के जरिये भी वो लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ते दिखे। खेसारी लाल के नये गाने को VYRL Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

खेसारी लाल का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड भी करने लगा। म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी स्टार Seda Yaghjyan के प्यार में नजर आ रहे हैं। गाने में इश्क और इश्क में टूटे आशिक के दर्द को बखूबी दिखाया गया है। म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल ने हर एक मूमेंट को अपने एक्सप्रेशन से दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

खेसारी और Seda का नया गाना ‘उनके दिल में’ प्यार में पड़े लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर कोई प्यार में नहीं भी है, तो भी वो उस सॉन्ग को आसानी से फील कर सकता है। इस गाने को खेसारी लाल ने ही अपनी आवाज दी है। वहीं कंपोजिशन शुभम तिवारी ने किया है। इसके अलावा लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं।

सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की शानदार फैन फॉलोइंग है। इसी के चलते उनके गाने रिलीज के साथ ही वायरल होने लगते हैं। फैंस खेसारी लाल के गानों की रिलीज का इंतज़ार करते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे वो हमेशा ही भोजपुरी एक्टर के गानों पर नजर बनाये बैठे रहते हैं। इसलिये जैसे ही उनका कोई गाना रिलीज होता है, तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

Pinkvilla Style Icons Awards Night में दिखा Nia Sharma का बोल्ड अंदाज,वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply