नए साल में धमाल मचाने को तैयार हैं खेसारी लाल यादव! फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) नए साल पर धमाल मचाने को तैयार हैं। हाल ही में खेसारी लाल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

  |     |     |     |   Updated 
नए साल में धमाल मचाने को तैयार हैं खेसारी लाल यादव! फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने
खेसारी लाल की फिल्‍म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' का फर्स्‍ट लुक

भोजपुरी सिनेमा के कॉमेडी किंग और अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) नए साल पर धमाल मचाने को तैयार हैं। हाल ही में खेसारी लाल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। अभय सिन्‍हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का फर्स्‍ट लुक न्‍यू ईयर के मौके पर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का ट्रेलर भी जल्‍द ही जारी किया जाएगा। फिल्‍म में भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, सिजलिंग काजल राघवानी (kajal Raghwani) , मधु शर्मा (Madhu Sharma) और पद्म सिंह (Padma Singh) मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म के जारी पोस्‍टर के एक भाग में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल के गाने रेड लिपस्टिक का धमाल, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के निर्माता अभय सिन्‍हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्‍म के लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर से रजनीश मिश्रा किसी फिल्‍म को डायरेक्‍ट कर रहे हैं।

Akshara Singh Hot Video Song: अक्षरा सिंह के हॉट वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ व्यूज

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , , , ,

    Leave a Reply