Video: खेसारी लाल यादव ने चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात, अस्पताल को दी जरूरी राहत सामग्री

भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव भी मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों का हाल चाल जानने पहुंचे।

  |     |     |     |   Updated 
Video: खेसारी लाल यादव ने चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात, अस्पताल को दी जरूरी राहत सामग्री
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव। (फाइल फोटो)

बिहार में चमकी बुखार (Chamki Bukhar) से अब तक 130 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। वहां की स्थिति का जायजा राज्य के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी ले चुके हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस पर सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया है। भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव भी मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों का हाल चाल जानने पहुंचे, लेकिन भोजपुरी का स्टार होने के वजह से लोगों ने उन्हें घेर लिया और अस्पताल में भीड़ लग गई।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) मुजफ्फरपुर के इस अस्पताल में कुछ राहत समाग्री और सहायता देने के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिले के डीएम से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी तरफ से पी़ड़ित परिवारों को मदद देने की पेशकश की। एक वीडियो मैसेज के जरिए खेसारीलाल यादव ने लोगों से पीड़ित परिजनों को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक इंसान होने के नाते इन लोगों की मदद करें और उनके जरूरी सामान पहुंचाए।

खेसारी लाल यादव ने की मदद

इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए भी इन लोगों को कुछ राहत सामग्री देने आया हूं। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी परिस्थिति में नहीं डाले। यहां किसी को पैसे की जरुरत नहीं है, बल्कि दुआयोंकी जरुरत है। उनको ग्लूकोज और ऐसी कई जरूरी सामग्री दें।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का वीडियो-

Posted by Khesari Lal Yadav on Thursday, June 20, 2019

अस्पताल में फोटो खिंचवाने गए खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव के मुजफ्फरपुर के इस अस्पताल में मीडिया नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है।  खेसारी लाल यादव ने ऐसा ही दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के प्रचार के लिए यहां नहीं आया था।  अस्पतालों में मरीज और परिजनों से ज्यादा मीडिया के  लोग हैं। वह वहां किसी के साथ फोटो खिंचवाने नहीं गए थे। लेकिन मीडिया कह रही हैं वह वहां अपनी फिल्म का प्रचार करने और लोगों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए गए थे।

मीडिया में अपने खिलाफ चल रही गलत खबरों पर दिया रिएक्शन-

Posted by Khesari Lal Yadav on Thursday, June 20, 2019

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply