खेसारी लाल यादव का सावन गीत ‘भऊजी चलल ना जाला’ सावन में मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग भऊजी चलल ना जाला' यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। सॉन्ग का नाम भऊजी चलल ना जाला (Bhauji Chalal Na Jala) है। इस सॉन्ग को वेव म्यूजिक ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया था। ये सॉन्ग साल 2016 में सावन के महीने में रिलीज हुआ था।

  |     |     |     |   Published 
खेसारी लाल यादव का सावन गीत ‘भऊजी चलल ना जाला’ सावन में मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो
खेसारी लाल यादव

14 जुलाई से शुरू हुए सावन (Sawan 2022) के महीने में भोजपुरी गीतों की धूम देखने को मिल रही है। पूरा देश भगवान शिव की पूजा आराधना में लग गया है। मंदिरों में भोलेनाथ के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। सावन में भोजपुरी गायकों के बोल बम गीत को काफी ट्रेडिंग होते हैं। लोग इन गायकों के शिव भक्ति गानों पर खुशी-खुशी नाचते गाते हुए भगवान शिव के पास जाते हैं। सावन (Saawan Fast) का महीने शुरू होने से पहले ही भोजपुरी सिंगर अपने बोल बम गीत बनाते हैं। इस दौरान कई भोजपुरी सिंगर के पुराने बोल बम सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

अब खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग भऊजी चलल ना जाला’ यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। सॉन्ग का नाम भऊजी चलल ना जाला (Bhauji Chalal Na Jala) है। इस सॉन्ग को वेव म्यूजिक ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया था। ये सॉन्ग साल 2016 में सावन के महीने में रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा यानी 7,68,42,549 व्यूज मिले हैं।

भऊजी चलल ना जाला बोल बम सॉन्ग को खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav Bol Bam Song) और प्रियंका रॉय ने गाया है। इस सॉन्ग में प्रियंका रॉय और खेसारी लाल यादव कांवड़ लेकर देवघर जा रहे हैं।

खेसारी लाल यादव को पैदल चल-चल कर थक गए हैं और उनमें चलने की हिम्मत नहीं बची है, तो वह प्रियंका रॉय से कहते हैं कि भौजी चचल ना जाला। इसके बाद उनकी भाभी का किरदार निभा रही प्रियंका सिंह कहती हैं कि भगवान शिव का नाम लो हिम्मत मिलेगी। और इस तरह से वह देवघर पहुंच जाते हैं।

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी से की गुपचुप सगाई? फोटो में फ्लॉन्ट की ‘इंगेजमेंट’ रिंग! देखें रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply