Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल का गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ हुआ वायरल, काजल के साथ कर रहे हैं रोमांस

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने रोमांटिक और कॉमेडी अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल का गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ हुआ वायरल, काजल के साथ कर रहे हैं रोमांस
खेसारी लाल और काजल राघवानी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने रोमांटिक और कॉमेडी अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने को अबतक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी और काजल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

हिट भोजपुरी वीडियो गाने ‘दिल बदतमीज हो गईल’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीं संगीत की बात की जाए तो संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है। वहीँ इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वीडियो पराग पाटिल द्वारा निर्देशित और रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित है। गाना भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ का है। जिसमें मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का वायरल वीडियो यहाँ देखें:

इसे भी पढ़ें : जड़ के जुगाड़ का के जा’ गाने में निरहुआ-आम्रपाली के रोमांटिक अंदाज ने उड़ाए लोगों के होश, देंखे वीडियो

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल अधिकतर काजल राघवानी के साथ जोड़ी बनाते हुए दिखाई देते हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। खेसरी लाल और काजल की जोड़ी ने इस बार भी इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल के वायरल गाने में उनकी केमिस्ट्री काजल राघवानी के साथ शानदार लग रही है। इन दोनों के इस गाने को यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ यूट्यूब पर जमकर व्यूज बटोर रहा है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रितेश पांडे ने भोजपुरी सितारों के लिए क्या कहा ?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply