Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के ‘लहंगा लखनऊआ’ गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, हो रहा है जमकर वायरल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने कॉमेडी अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) का नया गाना इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने में खेसारी का अंदाज सभी को खूब भा रहा है। इस गाने से खेसारी अपने डांस से लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के ‘लहंगा लखनऊआ’ गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, हो रहा है जमकर वायरल
खेसारी लाल और अंतरा सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने कॉमेडी अंदाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाने में खेसारी का अंदाज सभी को खूब भा रहा है। इस गाने से खेसारी अपने डांस से लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का ये नया भोजपुरी गाना ‘लहंगा लखनऊआ’ का वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है। आपको बता दें कि इस गाने का पहले ऑडियो रिलीज किया गया था, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। इसके ऑडियो के हिट होने के बाद इसका वीडियो के बीच धूम मचा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल अधिकतर काजल राघवानी के साथ जोड़ी बनाते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार खेसारी लाल ने अंतरा सिंह के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल के वायरल गाने में उनकी केमिस्ट्री अंतरा सिंह के साथ शानदार लग रही है। इन दोनों के इस गाने को यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। गाना ‘लहंगा लखनऊआ’ यूट्यूब पर जमकर व्यूज बटोर रहा है।

इसे भी पढ़ें : जड़ के जुगाड़ का के जा’ गाने में निरहुआ-आम्रपाली के रोमांटिक अंदाज ने उड़ाए लोगों के होश, देंखे वीडियो

जिस तरह से खेसारी लाल और चांदनी सिंह का ये गाना वायरल हो रहा है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों के चाहने वालों की संख्या किसी भी सुपरस्टार से कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल सुपरस्टार की लिस्ट में आते ही हैं तो वहीं अंतरा सिंह की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं।

खेसारी लाल का लहंगा लखनऊआ गाना यहां देखें

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , , ,

    Leave a Reply