Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari Song: अंजना सिंह की आखों के दीवाने हुए खेसारी लाल यादव, देखिए ये मस्त गाना

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी (Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari) है। इस सॉन्ग में उनके साथ भोजपुरी की दबंग एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari Song: अंजना सिंह की आखों के दीवाने हुए खेसारी लाल यादव, देखिए ये मस्त गाना
भोजपुरी सॉन्ग में अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव। (फोटोःयूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Films) भोजुपरिया जवार की नंबर एक पसंद हैं। उनकी सभी भोजपुरी फिल्में हिट साबित होती हैं। उनके सॉन्ग अक्सर यूट्यूब पर ट्रेंड और सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसे ही आज उनका एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी (Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari) है। इस सॉन्ग में उनके साथ भोजपुरी की दबंग एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं।

खेसारी लाल यादव की वैसे तो जोड़ी काजल राघवानी के साथ सबसे हिट मानी जाती है। लेकिन कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी सॉन्ग में अंजना सिंह और उनके बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है। अंजना सिंह इस सॉन्ग में काफी प्यारी लग रही हैं। उनके आंखों का काजल और होंठ के ऊपर तिल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा हैं। वहीं खेसारी लाल यादव भी डैशिंग नजर आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म लहू पुकारेला Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari Song) के इस सॉन्ग को खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।

मिले 3 लाख से ज्यादा व्यूज

कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी सॉन्ग में अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव की जुगलबंदी खूब पसंद जा रही हैं। ये दोनों भोजपुरी सितारें जब भी साथ आते हैं, तो भोजपुरिया जवार पर अपना असर छोड़ जाते हैं। इस रोमेंटिक गाने में दोनों ने खूब रंग जमाया है और जबरदस्‍त डांस किया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा यानी 379,429 बार देखा जा चुका है। इस गाने की तरह ये फिल्म भी सुपरहिट हुई। इसके सभी गाने भोजपुरिया जवार की जुबां पर अब तक चढ़े हुए हैं।

खेसारी लाल यादव के इस दर्दभरे गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

यहां देखिए, अंजना सिंह और खेसारी लाल यादवा का  ये रोमेंटिक सॉन्ग-

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply