दिनेश लाल यादव और संभावना सेठ की हॉट केमेस्ट्री ने किया धमाल, इस कदर छा गए निरहुआ 

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और संभावना शेठ (Sambhavana Seth) की जोड़ी जब जब स्क्रीन आई है सुपरहिट रही है। काफी दिनों से गायब इस जोड़ी ने फिर एक बार फैंस के दिल में अपनी पकड़ जमाई है।

  |     |     |     |   Updated 
दिनेश लाल यादव और संभावना सेठ की हॉट केमेस्ट्री ने किया धमाल, इस कदर छा गए निरहुआ 
पंडित जी का बेटा है सॉन्ग की एक झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और संभावना शेठ (Sambhavana Seth) की जोड़ी जब जब स्क्रीन आई है सुपरहिट रही है। काफी दिनों से गायब इस जोड़ी ने फिर एक बार फैंस के दिल में अपनी पकड़ जमाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिनेश लाल यादव और संभावना सेठ के स्पेशल सॉन्ग पंडित जी का बेटा है की। इस गाने को आज यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। संभावना सेठ का आइटम सॉन्ग और निरहुआ की स्टाइल लोगों को इतनी भा रही है कि व्यूज का आंकड़ा जा पहुंचा है 86,046 तक।

वीडियो में देख पा रहे हैं कि संभावना सेठ के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच पर परफॉर्म कर रहे हैं। जबकि आम्रपाली दुबे इन दोनों का डांस बड़े मजे से देख रही हैं। ये जबरदस्त गाना निरहुआ चलल लंदन फिल्म से है जो हालही में रिलीज हुई है। निरहुआ चलल लन्दन भोजपुरी की फिल्मों में से एक है जिसकी शूटिंग विदेश में की गई है। इस फिल्म को भोजपुरी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म का खिताब मिल चुका है।

निरहुआ चलल लंदन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की। इस फिल्म को इंटरटेमेंट का स्पेशल पैकेज कहा जाता है। मूवी को बनाने का मुख्य उद्देश्य था कि सभी अपनी फॅमिली के साथ बैठकर इसका आनंद ले सकें। दिनेश और आम्रपाली के अलावा इस फिल्म में मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री भी मुख्‍य भूमिका में हैं।

वीडियो में देखें पंडित जी का बेटा है सॉन्ग…

निरहुआ चलल लंदन की पिछली सीरीज काफी हिट रही हैं जिनमे निरहुआ चलल ससुराल, 2, 3, निरहुआ चलल पाकिस्तान, के नाम शामिल हैं। वैसे संभावना सेठ, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म भी धमाल किया है। वेब ीरीज की दुनिया में पहली बार इन तीनो की सीरीज हीरो वर्दीवाला ने डिजिटल डेब्यू किया था और सफलता भी हासिल की थी।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने क्यों नहीं किया निरहुआ का चुनाव प्रचार…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply