भोजपुरी फिल्म नाम बदनाम में पहली बार पॉजिटिव किरदार में नजर आएंगे देव सिंह, सेट की तस्वीरें हुई वायरल

देव सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देव एक पुलिस अफसर के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। उनके आस-पास फैंस की भीड़ दिख रही हैं। दरअसल, ये तस्वीरें फिल्म नाम बदनाम (Naam Badnaam) की सेट की हैं। 

  |     |     |     |   Updated 
भोजपुरी फिल्म नाम बदनाम में पहली बार पॉजिटिव किरदार में नजर आएंगे देव सिंह, सेट की तस्वीरें हुई वायरल
देव सिंह फिल्म नाम बदनाम सेट की तस्वीरें (फोटो-इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार देव सिंह (Dev Singh) ने  लगभग 70 से 80 फिल्मों में  अपना शानदार परफॉर्मेंस दिखा चुके हैं।  हाल ही में देव सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देव एक पुलिस अफसर के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। उनके आस-पास फैंस की भीड़ दिख रही हैं। दरअसल, ये  तस्वीरें फिल्म नाम बदनाम (Naam Badnaam) की सेट की हैं।  देव सिंह इन दिनों  फिल्म नाम बदनाम की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग झारखंड  में चल रही है। फिल्म में देव सिंह एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आएंगे। हालांकि फिल्म में देव की एक पॉजिटिव किरदार निभा रहे हैं।

इन तस्वीरों देव सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि साल 2017 से भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर खलनायक के किरदार निभाते नजर आए हैं। देव सिंह ने मेगा स्टार रवि किशन (Ravi kishan,), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua), पवन सिंह, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav )और अवधेश मिश्रा के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। साथ ही अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ,काजल राघवानी ,रानी चटर्ज (Rani Chattergee) ,पाखी हेगड़े के साथ भी फिल्मो में नज़र आ चुके है।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं देव सिंह

भोजपुरी फिल्मो में देव सिंह नेगेटिव किरदार निभाते हैं, लेकिन इस बार नाम बदनाम में पॉजिटिव किरदार में दिखाई देंगे। देव सिंह ने मैं शेहरा बांध के आऊंगा, डमरू,  पवन राजा, बेताब, राज तिलक, राजा जानी, बारूद, संघर्ष, इंडियन मदर,निरहुआ चलल ससुराल 2, मधुबाला, प्रेमलीला,भाई जी,लोहा पहलवान,अन्तिम तांडव,जिगर, सौगंध, सिपाही जैसे सुपरहिट फिल्मो में काम के चुके हैं। देव सिंह की अपकमिंग फिल्म लल्लू की लैला (Lalli Ki Laila), विजेता, छलिया, प्रतिबंध, मेरी जंग मेरा फैसला, हीरो हैंडसम, जय शंभू, नाम बदनाम हैं।

वीडियो में देखें रवि किशन बनाना  चाहते है पीएम की बायोपिक,अश्लीलता पर दिया बयान

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply