अरविन्द अकेला का गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिखी यामिनी सिंह के साथ कल्लू की हॉट केमेस्ट्री 

भोजपुरी सिनेमा (Bhpuri Cinema) के अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे लोग सुपरस्टार कहते हैं। अरविन्द अकेला कल्लू ने आज यूट्यूब पर कब्जा जमाए रखा है। अभिनेता का कडुवा के रास गाना (Kaduwa Ke Ras) यूट्यूब पर खूब पसंद रहा है।

  |     |     |     |   Published 
अरविन्द अकेला का गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिखी यामिनी सिंह के साथ कल्लू की हॉट केमेस्ट्री 
भोजपुरी गाना कडुवा के रास की एक झलक (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhpuri Cinema) के अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे लोग सुपरस्टार कहते हैं। अरविन्द अकेला कल्लू ने आज यूट्यूब पर कब्जा जमाए रखा है। अभिनेता का कडुवा के रास गाना (Kaduwa Ke Ras) यूट्यूब पर खूब पसंद रहा है।  व्यूज के मामले में ये गाना 157,575 तक पहुंच चुका है। वीडियो में हम कल्लू और यामिनी सिंह (Yamini Singh) के बीच हॉट रोमांस का तड़का देख पा रहे हैं। अरविन्द अकेला कल्लू ने ब्लू कलर का कुर्ता पहन रखा है जबकि यामिनी सिंह ने सफ़ेद कलर की साड़ी पहन रखी है।

कडुवा के रास गाने में अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Movie) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपनी आवाज दी है। सुमीत सिंह ने गाना लिखा है। छोटे बाबा ने म्यूजिक कम्पोज किया है। ये गाना पत्थर के सनम फिल्म से है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अरविन्द अकेला कल्लू की है जो एक प्राइवेट सेक्युरिटी एजेंसी चलाते हैं। कल्लू को अस्पताल में काम करने वाली हॉट नर्स यामिनी सिंह से प्यार हो जाता है। प्यार के चक्कर में कल्लू कई लोगों से दुश्मनी कर लेते हैं।

फिल्म में अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) विलन की भूमिका में हैं। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर बार- बार देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है। ये फिल्म राजघराना फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म पत्थर के सनम के निर्देशक नीरज रणधीर हैं, निर्माता आदित्य कुमार झा और सह निर्माता अमित कुमार हैं।

वीडियो में देखें पत्थर के सनम फिल्म का गाना कडुवा के रास

कल्लू, यामिनी, अवधेश के अलावा इस फिल्म में देव सिंह, अनिता रावत, रोहित सिंह मटरू, संजय महानंद, प्रेम दुबे, दीपक सिन्हा, रूप सिंह, अरुण यादव, सुजीत सार्थक, नरेंद्र सिंह आदि मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के डिजिटल प्रचारक देवेंद्र भूषण हैं और फ़िल्म का डिजिटल प्रमोशन बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया (BFILMS DIGITAL MEDIA) कर रही है।

भोजपुरी एक्टर अरविन्द अकेला की अगली फिल्म का पोस्टर लॉन्च, दूल्हे के अवतार में दिखे कल्लू

एक्सक्लूसिव वीडियो में अवधेश मिश्रा ने किया पवन सिंह के बारे में बड़ा खुलासा 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply