Amrapali Dubey Bhojpuri Holi Song: आम्रपाली दुबे के गाने होलिया में लागे बड़ी डर ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

Amrapali Dubey Bhojpuri Holi Song 2020: भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इस समय होली सॉन्ग से धमाल मचा रही हैं।

  |     |     |     |   Updated 
Amrapali Dubey Bhojpuri Holi Song: आम्रपाली दुबे के गाने होलिया में लागे बड़ी डर ने रिलीज होते ही मचाया तहलका
आम्रपाली दुबे सॉन्ग पोस्टर

Amrapali Dubey Holi Song 2020: भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इस समय होली सॉन्ग से धमाल मचा रही हैं। आम्रपाली दुबे के गानों को जमकर पसंद किया जा रहा है। वहीं अब उनका नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दर्शकों की डिमांड पर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने इस साल का अपना पहला भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस वीडियो सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। आम्रपाली दुबे के इस गाने को रिलीज हुए एक घंटे के बाद ही हजारों व्यूज मिल गए। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस गाने का नाम है ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya Me Lage Badi Dar) है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे पूरी तरह से होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘लव कर लो हमसे अगर’ हुआ हिट, देखें वीडियो

आम्रपाली दुबे का होली सॉन्ग यहां देखें:

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गाने ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ (Holiya Me Lage Badi Dar) में उनका जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल पवन पांड ने लिखे हैं। वहीं इसको संगीत आजाद सिंह ने दिया है।

साल 2017 में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार ‘राते दीया बुताके’ गाने को साढ़े 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिले। वहीं इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है। आम्रपाली दुबे ने अभी तक 25 फिल्में की हैं जो ज्यादातर हिट रही हैं। इनमें अधिकतर निरहुआ के साथ हैं।

Bhojpuri Hit Jodi: भोजपुरी सिनेमा की शानदार जोड़ियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से मचाया धमाल

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , , ,

    Leave a Reply