Nach Baliye 9: नच के मंच पर फिर दिखाई देंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शो में करती नजर आएंगी ये बड़ा काम

नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) को लेकर इस वक्त चर्चा जोरों पर है। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि एक बार फिर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya) इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। जानिए क्या धमाल मचाती दिखेंगी एक्ट्रेस।

  |     |     |     |   Updated 
Nach Baliye 9: नच के मंच पर फिर दिखाई देंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शो में करती नजर आएंगी ये बड़ा काम
नच बलिए 9 में नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

स्टार प्लस (Star Plus) पर जल्द ही शुरु होने वाले डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 (Nach Baliye9) को लेकर इस वक्त चर्चा में हैं। शो का नया प्रोमो हाल ही में आउट किया गया, जिसमें एक्टर विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh)  का जलवा देखने को मिला। इसी बीच इस शो को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जोकि फैंस को खुश कर सकती है। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya)  इस शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड को होस्ट करती नजर आ सकते हैं। जी हां, एक बार फिर आपको दिव्यांका त्रिपाठी नच के मंच पर दिखाई देंगी।

हमारी अग्रेंजी वेबसाइट पिंकविला की एक खबर के मुताबिक एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि निर्माताओं ने दिव्यांका (Vivek Dahiya Nach Baliye 9) को  शो के पहले एपिसोड को होस्ट करने के लिए चुना है, जो कि  नच बलिए का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। विवेक इसका हिस्सा होंगे या नहीं यह अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन 2 जुलाई को मुंबई में प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग की जाएगी। सहीं में यह खबर दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इससे पहले हमने  दिव्यांका त्रिपाठी को ‘द वॉइस’ शो को होस्ट करते हुए देखा था, जिसमें वह बेहद ही प्यारी नजर आ रही थी।

वहीं, नच बलिए 9 के अब तक दो प्रोमो जारी कर दिए गए हैं। पहले वाले प्रोमो में उर्वशी ढोलकिया का खूबसूरत लुक देखने को मिला। वहीं, दूसरे प्रोमो में एक्टर विशाल सिंह अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आएं। आपको नच बलिए 9 को प्रोमो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताइएगा।

Nach Baliye 9: एक्स-कपल्स उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा लेंगे हिस्सा, विशाल आदित्य के साथ दिखेंगी मधुरिमा तुली

यहां देखिए नच बलिए 9 से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply