Dance India Dance 7 Grand Finale: डांस इंडिया डांस 7 का ग्रैंड फिनाले शुरु, मस्ती भरे मुड में दिखी करीना कपूर

आज रात डांस इंडिया डांस 7 का ग्रैंड फिनाले हैं। जानिए किस तरह होगी करीना कपूर खान के शो में मस्ती और धमाल।

  |     |     |     |   Updated 
Dance India Dance 7 Grand Finale: डांस इंडिया डांस 7 का ग्रैंड फिनाले शुरु, मस्ती भरे मुड में दिखी करीना कपूर
डांस इंडिया डांस 7 का ग्रैंड फिनाले (फोटो साभार- विरल भयानी)

जी टीवी (Zee TV) के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 (Dance India Dance Grand Finale 7) का आज ग्रैंड फिनाले होने वाला है। आज रात 8 बजे इस शो के दमदार कंस्टेंटे एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इस शो में बतौर गेस्ट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस दिखाई देंगे। ग्रैंड फिनाले की इस शानदार रात बॉलीवुड को दोनों हसीनाएं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं।

Live Updates –

8:44- प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर पहुंचे डीआईडी 7 के मंच पर।

8: 23- गौरांश संग करण वाही करते दिखे मस्ती-मजाक, करीना कपूर ने खूब किया एंजॉय।

 

डांस इंडिया डांस (Dance India Dance 7) के ग्रैंड फिनाले को आप आज रात जी टीवी पर 8 बजे देख सकते हैं। यदि आप किसी करणवश इसे टीवी पर नहीं देख सकते हैं तो जी 5 ऐप पर इसे देख सकते हैं। ग्रैंड फिनाले की रात करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म डॉन के गाने आज की रात पर परफॉर्म करेंगी। शो के फिनाले में अक्षय पल ( वेस्ट के सिंघम), आई एम हिप हॉप (साउथ के थलाइवा), एनरियल क्रू (नॉर्थ के नवाब) , प्रांशु और कुलदीप ( वेस्ट के सिघंम) और मुकुल गेन ( ईस्ट के टाइगर) पहुंचे हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार के सीजन का खिताब किस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा।

आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द स्काई ईज पिंक को प्रमोट करने शो में पहुंचेंगी। वहीं, डीआईडी के परिवार के पूराने सदस्य रहने की वजह से  टेरेंस लुईस  शो में बाकी कंटस्टेंट का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे। ये शो इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि इस शो के जरिए ही एक्ट्रेस करीना कपूर ने टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो में करीना कपूर के अलावा जज के तौर पर रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी नजर आए हैं।

यहां देखिए करीना कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , , , ,

Leave a Reply