Dance India Dance 7: इस हफ्ते करीना कपूर खान बॉस्को-रफ्तार को कराएंगी तमंचे पे डिस्को, देखिए पहली झलक

रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' (Dance India Dance 7) में इस हफ्ते करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) और रफ्तार (Raftaar) को 'तमंचे पे डिस्को' कराएंगी।

  |     |     |     |   Published 
Dance India Dance 7: इस हफ्ते करीना कपूर खान बॉस्को-रफ्तार को कराएंगी तमंचे पे डिस्को, देखिए पहली झलक
करीना कपूर, बॉस्को मार्टिस और रफ्तार 'डांस इंडिया डांस 7' के जज हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

जी टीवी का रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 7’ (Dance India Dance 7) शुरू होने के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है। इसके खबरों में रहने की सबसे बड़ी वजह बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का इससे जुड़ना है। करीना बतौर जज इस शो का हिस्सा बनी हैं। करीना के साथ-साथ बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) और रफ्तार (Raftaar) भी इस शो के जज हैं। इस हफ्ते शो में करीना पति सैफ अली खान के गाने ‘तमंचे पे डिस्को’ पर थिरकती नजर आएंगी।

जी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में करीना कपूर खान स्टेज पर कंटेस्टेंट्स और शो के जज बॉस्को मार्टिस और रफ्तार के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। यह एपिसोड इस हफ्ते टेलीकास्ट होगा। ब्लैक कलर के आउटफिट में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है…

बताते चलें कि इस हफ्ते ‘डांस इंडिया डांस 7’ शो में किसी एक डांस ग्रुप की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। एक डांस ग्रुप ने ही सैफ अली खान की फिल्म बुलेट राजा के गाने तमंचे पे डिस्को पर परफॉर्म किया था। जिसके बाद करीना कपूर खुद को इस गाने पर डांस करने से रोक नहीं पाईं।

इससे पहले भी करीना ने शो में सैफ अली खान की फिल्म ये दिल्लगी के गाने ‘ओले-ओले’ पर डांस किया था। गौरतलब है कि करीना पिछले हफ्ते लंदन से मुंबई इस एपिसोड को शूट करने के लिए आई थीं। शो में बीते हफ्ते करीना की जगह पर मलाइका अरोड़ा नजर आई थीं। इससे पहले करीना की बहन करिश्मा कपूर भी उनकी जगह पर शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही थीं करीना कपूर, अचानक लौटना पड़ा मुंबई

देखिए करीना कपूर खान से जुड़ा यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply