Dance India Dance 7: इस डांस परफॉर्मेंस को देख हैरान हुई करीना कपूर, कुछ ऐसे जताई खुशी, बजाने लगी तालियां

डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) में करीना कपूर (Kareena Kapoor) 22 जून को नजर आने वाली हैं। इससे पहले शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस एक डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद काफी हैरान रह जाती है।

  |     |     |     |   Published 
Dance India Dance 7: इस डांस परफॉर्मेंस को देख हैरान हुई करीना कपूर, कुछ ऐसे जताई खुशी, बजाने लगी तालियां
डांस इंडिया डांस 7 में परफॉर्मेंस देख करीना कपूर हैरान (फोटो साभार- मानव/विरल)

एक्ट्रेस करीना कपूर (kareena Kapoor)  डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) के साथ टीवी की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस रियलिटी शो का पहला एपिसोड 22 जून को दिखाए जाने वाला है। वहीं, इससे पहले शो से जुड़ा एक लीक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने के बाद करीना कपूर खुश और हैरान होती नजर आईं हैं। इसके साथ ही करीना ने इस शो का हिस्सा बनने को लेकर भी एक्साइटमेंट दिखाई है।

दरअसल डांस इंडिया डांस 7 ( Kareena Kapoor Dance India Dance 7) से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है , उसमें करीना कपूर एक डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने के बाद काफी हैरान रह जाती है। करीना कपूर वीडियो में जोर-जोर से तालियां और चेयर करती हुई दिखाई दे रही है। करीना कपूर के साथ रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी डांस परफॉर्मेंस एंजॉय करते दिखे हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद करीना कपूर डांस ग्रुप की जमकर तारीफ करती हैं। एक्ट्रेस अपनी बात में कहती हैं कि इस डांस में एक पवॉर है और एक टोन सेट कर दिया गया है कि आगे क्या  होने वाला है। यदि डांस का ऐसा लेवल रहने वाला है तो हर कोई मुसीबत में आने वाला है।

इस डांस परफॉर्मेंस ने किया करीना कपूर को हैरान

इससे पहले करीना कपूर को इस शो की शूटिंग के लिए लंदन से वापस मुंबई आना पड़ा। सिर्फ कुछ घंटों के शूट के लिए वह वापस इंडिया लौटी थी। करीना कपूर इस शो को करने के अलावा फिल्म अंग्रेजी मीडियम की भी शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इरफान खान है। आप इस शो को लेकर कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके बताइए।

सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही थीं करीना कपूर, अचानक लौटना पड़ा मुंबई

देखिए करीना कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply