भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी लेंगी नागिन का अवतार, हवेली में होगी विभूति की हालत खराब

भाभीजी घर पर है के आने वाले एपिसोड में मॉडर्न कॉलोनी के रहने वाले लोग जैसे विभूति, तिवारी और अंगूरी को पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान वो हवेली में उतरेंगे और कई रहस्यमय घटनाएं उनके साथ घटेगी।

  |     |     |     |   Updated 
भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी लेंगी नागिन का अवतार, हवेली में होगी विभूति की हालत खराब
शुभांगी अत्रे की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्रांम)

भाभीजी घर पर हैं शो के निर्माता दर्शकों को एक नई जर्नी पर ले जा रहे हैं। इस शो के आने वाले एपिसोड में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे एक नागिन के अवतार में दिखाई देंगी। इससे दर्शकों को अंगूरी भाभी का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। अपने इस नए अवतार को लेकर एक्ट्रेस काफी खुश होती हुई नजर आईं हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो पहली बार ऐसा रोल निभाने वाली हैं।

दरअसल भाभीजी घर पर है के आने वाले एपिसोड में मॉडर्न कॉलोनी के रहने वाले लोग जैसे विभूति, तिवारी और अंगूरी को पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान वो हवेली में उतरेंगे और कई रहस्यमय घटनाएं उनके साथ घटेगी। एक समय ऐसा आएगा जब विभूति अंगूरी भाभी को एक नागिन अवतार में देखकर चौंक जाएंगे। अपने नए अवतार को लेकर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने कहा,’ मैं पहली बार टीवी पर नागिन का रोल करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। हंसी से भरे इस शो में थोड़ी बहुत रहस्यमयी चीजे देखने को मिलेंगी। अंगूरी को पहली बार नागिन के अवतार में दर्शक देखने के लिए काफी खुश है। यह देखना मजेदार होगा कि विभूति के साथ असामान्य और रहस्यमयी चीजें क्यों हो रही हैं।’

अंगूरी भाभी के किरदार को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। शुभांगी की परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने उनके फैंस को उनके साथ जोड़े रखने का काम किया है। इसके साथ ही कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कई बातें रखी थी। उन्होंने बताया था कि वो शादी के मामले में किस हिसाब से लकी हैं। उन्हें नहीं लगता कि शादी किसी भी कलाकार के करियर के लिए परेशानी नहीं हैं। उनका ऐसा मानना इसलिए है क्योंकि उनकी भी 12 साल की एक प्यारी से बेटी है।

यहां देखिए शुभांगी अत्रे की तस्वीरें

स्टाइल में है जबरदस्त

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply