टीचर्स डे : बनते बिगड़ते रिश्तों से लेकर अपनी आवाज़ उठाने तक जानिए बॉलीवुड ने हमें दी कौनसी सीख

शिक्षक दिवस पर जानिए बॉलीवुड ने सिखाई कौन सी 5 चीजें

  |     |     |     |   Updated 
टीचर्स डे : बनते बिगड़ते रिश्तों से लेकर अपनी आवाज़ उठाने तक जानिए बॉलीवुड ने हमें दी कौनसी सीख
शिक्षक दिवस पर जानिए बॉलीवुड ने सिखाई कौन सी 5 चीजें

आज का शिक्षक दिवस है! जैसे कहा गया है, जीवन सबसे अच्छा शिक्षक है जो हमें हर पहलू में सबक सिखाता है। आज हम बात करते हैं बॉलीवुड की जिसने कभी फ़िल्मी परदे पर तो कभी रियल लाइफ में हमें कई सारी सिख देती है|

आज, हम इन 5 विषय पर बात करेंगे जो हमें बॉलीवुड की वजह से सिखने को मिला है-

बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच जीती दोस्ती

बॉलीवुड फिल्मों में दोस्ती पर आधारित बहुत सी फिल्में हैं| हालाँकि रियल लाइफ में भी ऐसे दोस्त हैं जो एक दुसरे से खफ़ा होते हैं और मान जाते हैं| चाहें उनके बीच कितनी भी दूरी आ गयी हो लेकिन वो अपनी दस्ती का साथ नहीं छोड़ते|

बॉलीवुड में ऐसे दोस्ती के कुछ बेहतरीन उदाहरण शाहरुख खान-करण जौहर, सलमान खान-संजय दत्त, काजोल-करन जौहर हैं, कुछ ही नाम हैं।

स्टीरियोटाइप को तोड़ना

किसी भी इंडस्ट्री में छवियों को तोड़ना आवश्यक है और बॉलीवुड ने कई बार ऐसा किया है। जैसे पहले स्क्रीन पर नायकों के नाम सबसे पहले नज़र आते थे लेकिन शाहरुख ने उस प्रणाली को तोड़ दिया और अपनी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का नाम स्क्रीन पर पहले आने दिया इसके बारे में और बात करें तो एक तरफ जहाँ नायक के ऊपर पूरी फिल्म की जिम्मेदारी होती थी वहीँ अब नायिका प्रधान फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमा रही हैं|

कड़ी मेहनत और लगन से बनाना सफलता का रास्ता

अपनी हर फिल्म में अपने किरदार की तयारी करने के लिए आमिर खान जैसे कलाकार सालों तक तैयारी करते हैं| दंगल में उनके चौंकाने वाले परिवर्तन को कौन भूल सकता है? उन्होंने दंगल में एक बूढ़े बाप की भूमिका की थी जिसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया और बाद में वजन कम कार एक जवान की भूमिका भी की| शायद इसी लिए उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है| इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों कमीने और बाजीराव मस्तानी के लिए मराठी सीखी थी। कई सितारों ने अपने किरदार को अच्छे से निभाने के लिए संगीत वाद्ययंत्र, मार्शल आर्ट जैसी चीजें भी सीखते हैं|

एक ही नहीं बल्कि अपने अन्दर की दूसरी प्रतिभाओं को जगाना

किसने कहा कि कलाकारों को केवल अभिनय करना चाहिए? कुछ सेलिब्रिटी इस बात को गलत साबित कर चुके हैं| चाहें वो गाने में आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर जैसी कलाकारा हो या फिर डायरेक्शन में आमिर खान, ऋषि कपूर और अजय देवगन जैसे कलाकार| इतना ही नहीं बल्कि फरहान अख्तर जैसे कलाकार हमें ये दिखाते हैं कि एक ही नहीं बल्कि टैलेट तो तो एक साथ कई सारे काम किये जा सकते हैं| रणवीर सिंह भी रैप करते हुए नज़र आते हैं कई बार उन्होंने लाइव परफॉरमेंस दी है इतना ही नहीं बल्कि दर्शक उनके इस रैप पर झूमते हैं|

विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करना

ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, शाहरुख खान और अन्य अभिनेताओं ने ये दिखाया कि उनकी प्रतिभा एक जगह तक ही सीमित नहीं है और यह पूरी दुनिया में अपनी जगह बना सकती हैं|

क्या आप इन बातों से सहमत हैं? नीचे कमेंट्स में हमें बताएं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply