मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी थी बेहद खूबसूरत लेकिन हो गया था उनका दर्दनाक हाल, पढ़ें अभिनेता की कहानी

भिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) एक ऐसे शख्स है जो ना केवल अपने कमाल के अभिनय के लिए प्रसिद्ध है बल्कि टीवी शोज़ में जज की भूमिका में भी नज़र आए है। एक बार फिर से वे टीवी के अपकमिंग डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' (Dance Plus 5) में नज़र आएँगे। आप ने उन्हें पर्दे पर तो बखूबी देखा है पर आज हम आपको मिथुन की कुछ ऐसी बातें बताने वाले है जिसने शायद आप अब तक अनजान थे।

  |     |     |     |   Updated 
मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी थी बेहद खूबसूरत लेकिन हो गया था उनका दर्दनाक हाल, पढ़ें अभिनेता की कहानी
मिथुन और हेलेना की तस्वीर (फोटो : इंस्टाग्राम )

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बारे में तो आप जानते ही है। वे एक ऐसे शख्स है जो ना केवल अपने कमाल के अभिनय के लिए प्रसिद्ध है बल्कि टीवी शोज़ में जज की भूमिका में भी नज़र आए है। एक बार फिर से वे टीवी के अपकमिंग डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 5’ (Dance Plus 5) में नज़र आएँगे। आप ने उन्हें पर्दे पर तो बखूबी देखा है पर आज हम आपको मिथुन की कुछ ऐसी बातें बताने वाले है जिसने शायद आप अब तक अनजान थे।

1) मिथुन ने एक नहीं बल्कि दो शादियां की थी। उनकी दूसरी पत्नी योगिता बाली से भी पहले उनकी एक पत्नी थी जिसका नाम था- हेलेना ल्यूक। हेलेना एक एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर थी। उन्होंने 1980 में आई फिल्म ‘जुदाई’ में फर्स्ट टाइम काम किया था।

2) हेलेना से शादी के पहले मिथुन का अफेयर अभिनेत्री सारिका के साथ था। सारिका के साथ ब्रेअकप होने के बाद हेलेना ने उनको सहारा दिया।

3) मिथुन हेलेना के प्यार में बुरी तरह से पागल थे। वे सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वे हर दिन उनसे मिलते थे। उन्होंने बिना किसी को बताये 1979 में हेलेन से शादी की।

 

4) मिथुन उन दिनों स्ट्रग्ग्लिंग एक्टर थे।  हेलेना और मिथुन की शादी ज्यादा देर तक नहीं चली। 4 महीने के बाद उनकी शादी टूट गई।

5) मिथुन की शादी टूटने की वजह योगिता बाली थी। मिथुन का दिल योगिता बाली पर आ चूका था।

6) एक मीडिया हॉउस से मिली जानकारी के मुताबिक, हेलेन कहती है कि शादी एक बाद मिथुन क घर में अपने दो कजिन और दो कुत्तों के साथ रहते थे। उनको भी वहीं रहना पड़ा। वे सारा दिन मिथुन का इंतज़ार करती थी पर मिथुन सिर्फ 4 घंटे ही घर में रहते थे।

7) हेलेन कहती है कि मिथुन ने आज तक उन्हें 10 पैसे भी नहीं दिए थे।

आपको बता दें कि हेलेन एक सम्पूर्ण परिवार से तलूक रखती थी। मिथुन से तलाक के बाद उन्होंने बहुत कोशिश की थी कि वे भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल हो कर मिथुन को जवाब दे सके पर वे सफल नहीं हो पाई। आज हेलेन न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं और डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं।

 

हिंदी रश में देखें सलमान खान को पीछे छोड़ने वाली रानू मंडल के किस तरह से बदले तेवर?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: Tanya Verma



    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply