रणवीर सिंह जितना रंगीला बनी बन पायेगा कोई और स्टार, अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से जीता है दिल

जब रणवीर के रंगीले अंदाज़ ने बजायी थी फैशन पुलिस की बैंड

  |     |     |     |   Updated 
रणवीर सिंह जितना रंगीला बनी बन पायेगा कोई और स्टार, अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से जीता है दिल
जब रणवीर के रंगीले अंदाज़ ने बजायी थी फैशन पुलिस की बैंड

रणवीर सिंह अपने निजी जिंदगी में बड़े परदे से भी ज्यादा कलरफुल नज़र आते हैं| गोविंदा स्टाइल कपडे पहनने से लेकर उन्होंने ऐसे ऐसे ड्रेसेस पहने हैं जोकि न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके फैन्स के लिए भी एक ट्रीट की तरह होता है| उन्हें अच्छी तरह से पता है कि पैपराज़ी को कैसे बिज़ी रखना है|हर बार वो अपने अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आते हैं और सभी को हैरान कर देते हैं|  ही रणवीर ने फंकी स्टाइल की एक ऑउटफिट पहनी थी|

जिसपर अंग्रेजी में हिप-हॉप लिखा हुआ था| इसके अलावा उन्होंने अपने दोनों हांथों में व्रिस्टबैंड पहना था| इस पीले रंग की टीशर्ट के साथ रणवीर ने वाइट डेनिम पहना था| लेकिन एक ऐसी चीज जिसने हमारा ध्यान अपनी तरफ सबसे ज्यादा खीचा वो थे उनके गुलाबी शूज़| इसके अलावा रणवीर ने एक मैन बन भी बनाया था| ये स्टाइल उनपर खूब जंच रहा था|

🤓❣️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

यहाँ देखिये रणवीर सिंह की ऐसी ही कुछ तस्वीरें जिसमें उनका कलरफुल अंदाज़ आपको जरुर पसंद आएगी-

रणवीर सिंह आज बॉलीवुड में अपना ऐसा नाम बना चुके हैं कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है| उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में ही दी हैं| आज के ही दिन साल 1985 में जन्मे रणवीर की उम्र अब 32 साल हो गयी है| उनका फ़िल्मी करियर भले ही 8 साल का हो लेकिन उन्होंने खासा नाम कमाया है| हालाँकि ना सिर्फ अपनी फिल्में बल्कि रणवीर सिंह अपने निजी रिलेशनशिप की वजहों से भी ख़बरों का हिस्सा बने रहते हैं|

Rock Royalty ⚜️ #bappi

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर सिंह की लाइफ में दीपिका पादुकोण है जो बॉलीवुड में अज एक बड़ा नाम है| इस साल के अंत तक दोनों शादी भी करने जा रहे हैं| हालाँकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि रणवीर सिंह ने एक बार हेमामालिनी की बेटी अहाना को भी डेट किया था| हालाँकि दोनों का रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया|

Get Money 💰⭐️ #JioFilmfareAwards

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में यशराज बैनर की फिल्म की ‘बैंड बाजा बारात’ से किया था| इस फिल्म में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ लीड एक्टर की भूमिका निभाई थी| यही नहीं बल्कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए ‘बेस्ट डेब्यूट’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला|

Mickey Mousing at the #HnMStoreLaunch in Delhi 😉

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इसके बाद उन्हें एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में नज़र आये हालाँकि इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया|

Headed out to the #adidasOriginals store on Brigade Road . . . Holla atcha boi !

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

लेकिन इसके बाद रणवीर सिंह को सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘लुटेरा’ में दमदार एक्टिंग करते हुए देखा गया| जिसके बाद ना सिर्फ उन्हें दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार मिला| इस पीरियड फिल्म में उन्होंने एक लुटेरे की भूमिका निभाई थी|

Self explanatory . #GQBestDressed

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

"Hallo Frandzz!"

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

लेकिन रणवीर सिंह के करियर में तब मोड़ आया जब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला- राम लीला’ में एक्टिंग की| फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया बल्कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन जोड़ी को भी लोगों ने खूब सराहा| यही नहीं बल्कि इनकी जोड़ी को मिले प्यार जको देखकर संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी इन्हें ही लीड के तौर पर लिया|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply