श्रीदेवी की मौत की दोबारा जांच नहीं होगी, जानें क्या हुआ था उस काली रात

श्रीदेवी की अचानक मौत की वजह क्या है? पढ़ें इस सवाल का जवाब

  |     |     |     |   Updated 
श्रीदेवी की मौत की दोबारा जांच नहीं होगी, जानें क्या हुआ था उस काली रात
श्रीदेवी की अचानक मौत की वजह क्या है? पढ़ें इस सवाल का जवाब

श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी| इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 50 साल तक राज़ किया और 300 फिल्में की| श्रीदेवी ने ऐसे अचानक सभी को अलविदा कहा कि अभी भी लोग हैरान है| अचानक उनके जाने की खबर आई तो पहले किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ| हालाँकि उनके परिवारवालों ने इस बात की पुष्टि की| साल के शुरुआत में श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ गयी हुई थी| सभी परिवार वाले लौट आये लेकिन श्रीदेवी ने वहां पर कुछ दिन और रुकने का फैसला किया|

श्रीदेवी पर खलीज टाइम्स के अपडेट्स आये थे जिससे आपको पता चल जायेगा कि आखिर श्रीदेवी के मौत के पहले क्या-क्या हुआ था|

मोहित मारवाह की शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के लगभग सभी सदस्य वापस आ गए थे, जिसमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी मुंबई लौट चुके थे|

शनिवार को बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज़ देते हुए दुबई पहुंचे|

बोनी कपूर शनिवार शाम को लगभग 5.30 बजे दुबई पहुंचे जहाँ श्रीदेवी जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल में ठहरी हुई थी|

होटल के रूम में पहुंचकर बोनी कपूर ने देखा श्रीदेवी सो रही है| उन्होंने श्रीदेवी को जगाया|

इसके बाद दोनो के बीच में करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई|

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए डिनर का प्लान किया और उन्हें तैयार होने को कहा|

बोनी कपूर के साथ डिनर करने के लिए श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गयी|

जिसके बाद श्रीदेवी करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया|

हालांकि बॉथरूम के अन्दर से कोई जवाब नहीं आया| इसके बाद बोनी कपूर ने जोर से दरवाजा खोला|

दरवाज़ा खोला तो बोनी कपूर ने देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे टब में बेहोश पड़ी हुई हैं|

इसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की|

इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को फ़ोन कर होटल में बुलाया|

इसके बाद बोनी कपूर ने रात 9 बजे पुलिस को इस बात की जानकारी दी|

हालाँकि उन्हें बचाया नहीं जा सका|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply