इस फिल्म के सेट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह में हुआ था प्यार, बहुत मजेदार है इनकी लव स्टोरी

कुछ इस तरह मिले थे Deepika Padukone और Ranveer Singh और ऐसे शुरू हुई थी इनकी Love Story यहां पढ़ें पूरी Detail

  |     |     |     |   Updated 
इस फिल्म के सेट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह में हुआ था प्यार, बहुत मजेदार है इनकी लव स्टोरी
कुछ इस तरह मिले थे Deepika Padukone और Ranveer Singh और ऐसे शुरू हुई थी इनकी Love Story यहां पढ़ें पूरी Detail

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह आखिरकार अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर कर दिया है कि वो दोनों शादी करने जा रहे हैं। इसी साल 14 और 15 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने पहली बार एक साथ साल 2013 की फिल्म रामलीला में साथ काम किया था| ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ मूवी को जो 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हम पहली बार दोनों को एक साथ रोमांस करते देखे थे। हालाँकि दोनों की लव स्टोरी कैसी है? आइये आपको बताते हैं-

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी कर रहे हैं| आइये आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी…

दोनों में ये सब शुरू हुआ फिल्म ‘राम लीला’ के समय..संजय लीला भंसाली की फिल्म के इन दो किरदारों को परदे पर प्यार हो जाता है लेकिन शायद तब किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये प्रेम कहानी रियल लाइफ में भी शुरू हो जायेगी| 

ये एक साथ दोनों की पहली फिल्म थी| हालाँकि इस फिल्म के दौरान ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात सभी के सामने आ गयी थी| 

फिल्म के सेट पर ही दोनों को प्यार हो गया| जिसके बाद इनकी जोड़ी ने परदे पर ऐसा जादू किया कि दर्शक इन्हे साथ देखने के लिए उत्सुक हो जाते थे| इनकी जोड़ी रियल लाइफ ही नहीं बड़े परदे पर भी हिट हो गयी थी| 

जिसके बाद दीपिका और रणवीर सिंह ने अबतक 3 फिल्मों में एक साथ काम किया है| इन फिल्मों में रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्में शामिल हैं| 

रणवीर ने एक बार कहा था कि जब उन्होंने दीपिका को पहली बार देखा था वो लगभग गिर ही गए थे| एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि दीपिका से उन्हें पहली नज़र में ही प्यार हो गया रहा| 

साल 2012 में एक अवार्ड फंक्शन में रणवीर ने इस बात को कबूला था कि वो दीपिका को देखते ही उनपर फ़िदा हो गए थे| 

 

रणवीर ने कहा था कि वो अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं कि दीपिका उनके जीवन में हैं! वहीँ दीपिका भी कई मौकों पर उनकी तारीफ करती हुई नज़र आयी हैं| 

फिल्म फाइंडिंग फैनी में रणवीर, दीपिका के पति बने थे और दीपिका से मिलने कई बार सेट्स पर जाते थे| वहीँ  ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बेफिक्रे’ के सेट्स पर दीपिका ने रणवीर को भी सरप्राइज भी दिया था!

वैसे अब ये भी जान लें कि शादी की तारीख रणवीर की ओर से नहीं बल्कि दीपिका की ओर से तय हुई है। इसको लेकर खुद रणवीर ने कहा था कि दीपिका शादी को लेकर पूरी तरह आजाद हैं। वह जब भी कहेंगी मैं शादी के लिए तैयार हो जाऊंगा। शादी के फैसले के लिए दीपिका को रणवीर ने आजादी दी थी। अब रणवीर को भी ये अंदाजा नहीं होगा कि इस यादगार तारीख को दीपिका चुन सकती हैं। अब इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। खैर रामलीला में रोमांस करने वाले रणवीर अब तो सही में दीपिका के होने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी हिंदू रस्मों रिवाज के अनुसार होगी।

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply