एक्सक्लूसिव: भोजपुरी के खलनायक अवधेश मिश्रा ने किया खुलासा, इस वजह से सेट पर देरी से पहुंचते हैं पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों में हमेशा खलनायक का किरदार निभाने वाले अवधेश मिश्रा ने हिंदी रश डॉट कॉम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पावर स्टार पवन सिंह के बारे में खुलासा किया है। यहां पढ़िए उन्होंने क्या कहा-

  |     |     |     |   Updated 
एक्सक्लूसिव: भोजपुरी के खलनायक अवधेश मिश्रा ने किया खुलासा, इस वजह से सेट पर देरी से पहुंचते हैं पवन सिंह
अवधेश मिश्रा और पवन सिंह की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों के हीरो जितने पॉपुलर है, उतने ही भोजपुरी का ये विलेन भी फेमस है। हम बात कर रहे हैं, भोजपुरी के सबसे बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा की। भोजपुरी की कोई फिल्म ही बचती होगी, जिसमें ये विलेन का किरदार नहीं निभाते। बहुत बड़ी कामयाबी अभिनेता हासिल कर चुके हैं। अवधेश मिश्रा ने हिंदी रश डॉट कॉम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पावर स्टार पवन सिंह के बारे में खुलासा किया है। यहां पढ़िए उन्होंने क्या कहा-

अवधेश मिश्रा से जब पूछा गया कि कि सेट पर देरी से भोजपुरी का कौन सा एक्टर आता है? तो इस पर उन्होंने कहा, ‘सब जानते हैं। अब मैं क्या बोलूं, ये तो सभी जानते हैं, पवन सिंह। ये लड़ने वाली बात हो जाएगी। भोजपुरी के तीन टावर में से एक ही हैं जो देरी से आते हैं। वो सिंह है यानि शेर। शेर अपने मर्जी का मालिक होता है। ये उनकी बुराई नहीं है। वे जैसे ही आते हैं अपना पूरा काम करके जाते हैं।’

देर से आना फितरत नहीं मजबूरी

दरअसल देरी फितरत है उनकी, ये मैं नहीं कह सकता हूं। ये मजबूरी भी हो सकती है। उन्हें वर्क आउट करना होता है। कभी-कभी नींद भी नहीं आती। इसमें दोष निर्माता-निर्देशक का भी होता है। उनकी भी तैयारी नहीं होती। हम भी कभी-कभी देरी से पहुंचते हैं। साउथ की फिल्में होती हैं तो हम भी जल्दी पहुंच जाते हैं। भोजपुरी में हम भी देरी कर देते हैं।

भोजपुरी के सभी सुपरस्टार के साथ किया काम

आपको बता दें कि सिर्फ अवधेश मिश्रा ने ही नहीं बल्कि रानी चटर्जी, निधी झा, अंजना सिंह ने भी ये कहा है कि पवन सिंह सेट पर देरी से पहुंचते हैं। लेकिन सच्चाई ये भी है कि सभी कलाकारों ने पवन सिंह की तारीफें भी बहुत की हैं। उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। अवधेश मिश्रा भोजपुरी के जितने भी बड़े स्टार हैं सभी की फिल्मों में सुपर विलेन का किरदार निभा चुके हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादातर भोजपुरी के सभी अभिनेताओं की कमियां और खूबियां बखूबी पता हैं।

यहां देखिए अवधेश मिश्रा का पूरा इंटरव्यू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply