EXCLUSIVE: आम्रपाली दुबे का है जन्मदिन, ये है बर्थडे प्लान, निरहुआ, खेसारी और पवन बनेंगे पार्टी की शान? 

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब क्वीन कहीं जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1987 के दिन जन्मी आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जान बन चुकी हैं।

  |     |     |     |   Published 
EXCLUSIVE: आम्रपाली दुबे का है जन्मदिन, ये है बर्थडे प्लान, निरहुआ, खेसारी और पवन बनेंगे पार्टी की शान? 
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब क्वीन कहीं जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1987 के दिन जन्मी आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जान बन चुकी हैं। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के साथ आम्रपाली की जोड़ी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इन दोनों ने मिलकर करीब 25 से ज्यादा फ़िल्में एक साथ ही की हैं। जिसम से आधी से ज्यादा सुपरहिट रही हैं।

सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे को बर्थडे का विश करने के लिए तो जैसे बहार लगी हुई है। सभी कलाकार, फैंस अपने अपने तरीके से अभिनेत्री को विश कर रहे हैं। ऐसे में ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आम्रपाली का आज का बर्थडे प्लान क्या है ? हिंदी रश डॉट कॉम से फोन पर एक्सक्लूसिव बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने बताया कि वे अपना जन्मदिन मनाने की शुरुवात अनाथ बच्चों के साथ करेंगी। अभिनेत्री मुंबई के मीरा रोड स्तिथ एक अनाथ आश्रम में जाएंगी और बच्चों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। आम्रपाली बच्चों को रिटर्न गिफ्ट भी देंगी।

इसके बाद अभिनेत्री ने बताया कि शाम को एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन मुंबई के एक फेमस होटल में किया गया है। जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर एक्ट्रेस, करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को निमंत्रित किया गया है। जाहिर है इस बर्थडे पार्टी (Happy Birthday) की शान दिनेश लाल यादव (Nirahua) होंगे। क्योंकि दोनों में ही काफी अच्छी दोस्ती है। जब हमने आम्रपाली से पुछा कि क्या पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी पार्टी का हिस्सा होंगे ? जवाब में अभिनेत्री ने कहा – मैंने सभी को न्योता दे दिया है। देखते हैं कौन कौन आता है।

वैसे हमारे सोर्स के मुताबिक़ पवन सिंह आम्रपाली को बर्थडे विश करने के लिए पहुँचने वाले हैं। आम्रपाली दुबे के जन्मदिन को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें आम्रपाली दुबे और निरहुआ कैसे सज धज के पहुंचे अवार्ड फंक्शन में 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , ,

Leave a Reply